By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: माघ मेला 2026 की तैयारियों की CM योगी आदित्यनाथ ने की समीक्षा, प्रमुख स्नान पर्वों पर VIP प्रोटोकॉल नहीं होगा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > माघ मेला 2026 की तैयारियों की CM योगी आदित्यनाथ ने की समीक्षा, प्रमुख स्नान पर्वों पर VIP प्रोटोकॉल नहीं होगा
उत्तर प्रदेशराज्य

माघ मेला 2026 की तैयारियों की CM योगी आदित्यनाथ ने की समीक्षा, प्रमुख स्नान पर्वों पर VIP प्रोटोकॉल नहीं होगा

Amarkesadmin
Last updated: December 27, 2025 1:20 am
Amarkesadmin
7 months ago
Share
SHARE

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में आयोजित होने वाले माघ मेला की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि यह केवल आस्था का आयोजन नहीं, बल्कि भारत की सनातन परंपरा, सामाजिक अनुशासन और प्रशासनिक दक्षता का सजीव उदाहरण है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ और सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने गृह विभाग से कहा कि प्रमुख स्नान पर्वों पर किसी भी प्रकार का वीआइपी प्रोटोकाल लागू न किया जाए। सभी संबंधित विभागों को 31 दिसंबर तक हर हाल में तैयारियां पूरी करने के लिए कहा है।

माघ मेला में इस वर्ष 15 से 25 लाख श्रद्धालु केवल कल्पवासी होंगे। माघ मेला का आयोजन तीन जनवरी से 15 फरवरी तक कुल 44 दिनों में होगा। इस दौरान पौष पूर्णिमा, मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी, माघी पूर्णिमा और महाशिवरात्रि जैसे प्रमुख स्नान पर्व पड़ेंगे।

पूरे मेले में 12 से 15 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है, जबकि मौनी अमावस्या पर एक ही दिन में साढ़े तीन करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के स्नान की संभावना को देखते हुए व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

इस वर्ष मेला क्षेत्र का विस्तार बढ़ाकर लगभग 800 हेक्टेयर किया गया है। सेक्टरों की संख्या पांच से बढ़ाकर सात कर दी गई है और स्नान घाटों की लंबाई में 50 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर मुख्यमंत्री ने आधुनिक तकनीक के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया।

मेला क्षेत्र में एआई आधारित सर्विलांस और रीयल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम, लगभग 450 सीसीटीवी कैमरे, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की तैनाती की जाएगी। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई, ट्रैफिक व भीड़ प्रबंधन के लिए बहुस्तरीय योजना बनाने के निर्देश भी दिए।

नवाचारों के तहत पहली बार एप आधारित बाइक टैक्सी सेवा, क्यूआर कोड आधारित पहचान प्रणाली, जियो-ट्यूब तकनीक और पूर्व निर्मित सीवेज शोधन संयंत्र लागू किए जा रहे हैं। स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, 16,650 शौचालय, 3300 सफाई मित्रों की 24 घंटे सातों दिन तैनाती के निर्देश दिए हैं।

नगर विकास विभाग को जीरो लिक्विड डिस्चार्ज माडल लागू कर गंगा-यमुना की पवित्रता बनाए रखने के लिए कहा गया है। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दो 20 बेड के अस्पताल, 12 प्राथमिक उपचार केंद्र, 50 एंबुलेंस और आयुष चिकित्सा इकाइयां स्थापित की जा रही हैं।

पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के माध्यम से लोकनृत्य, लोकनाट्य, भजन-कीर्तन, रामलीला और 19वीं-20वीं शताब्दी के माघ मेलों के लोक अभिलेख व दुर्लभ पांडुलिपियों की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र होगी।

होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला
UPTET परीक्षा हेतु छात्रों की सफल यात्रा व्यवस्था
पालिका सभासद के साथ अशोभनीय व्यवहार करने वाले, तथा अश्लील इशारे करने वाले करसंग्रह लिपिक के विरुद्ध अपराध पंजीकृत
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बाढ़ से बचाव हेतु तैयारी एवं आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक आयोजित
संभल के 32 बच्चों ने लखनऊ गणतंत्र दिवस परेड में किया जिले का नाम रोशन
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 27 दिसंबर 2025 : आज पौष शुक्ल सप्तमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Next Article योगी सरकार की ‘आदर्श ग्राम’ योजना से दलित बाहुल्य क्षेत्रों में विकास की बहार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?