श्री नारायण सेवा समिति (रजि.),चंदौसी द्वारा योग दिवस की पूर्व संध्या पर सीता रोड स्थित ब्रह्मास्त्र कोचिंग सेंटर पर योग के संबंध में आज एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई । गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए अध्यक्ष सुभाष वार्ष्णेय भोलेनाथ ने कहा कि 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई ।
उपाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने कहा कि प्रथम बार योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया जिसकी थीम सद्भाव और शांति के लिए योग थी और इस वर्ष के योग दिवस की थीम स्वस्थ आयु के लिए योग है । प्रबंधक हरीश कठेरिया एडवोकेट ने कहा कि 21 जून को वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है और योग भी मनुष्य को इस प्रकार दीर्घायु बनाता है और हमें संपूर्ण स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए योग प्रतिदिन करना चाहिए । मुख्य वक्ता एवं पूर्व प्रधानाचार्य दृगपालसिंह ने कहा कि योग जीवन के हर चरण में शारीरिक शक्ति, मानसिक शांति और समग्र कल्याण को बढ़ावा देने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करता है । नितेश उपाध्याय ने कहा कि वर्ष 2015 के प्रथम बार के योग दिवस पर रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने 10 रुपए का स्मारक सिक्का जारी किया । डी. के. अग्निहोत्री कहा कि योग दिवस पर विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संगठन, सामाजिक संस्थाएं, स्कूल कॉलेज, व्यक्तिगत संस्थान आदि जगहों पर योग दिवस बड़े धूमधाम से आयोजित किया जाता है । गोष्ठी में डॉ. जयशंकर दुबे ने अपनी लघु रचना से योग की महत्ता बताई और के. जी. गुप्ता आदि ने भी अपने विचार प्रकट किए ।
अध्यक्षता सुभाष वार्ष्णेय ने की तथा संचालन हरीश कठेरिया ने किया ।
गोष्ठी के पश्चात् सभी को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सचेत तथा निरोगी रहने के लिए कृत संकल्पता की शपथ दिलाई गई ।
चंदौसी में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विचार गोष्ठी आयोजित
Leave a Comment

