बिसौली। नगर पालिका परिषद के सभाकक्ष में नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अप्रैल 2026 से मई 2027 तक के आय-व्यय विवरण को मंजूरी दी गई।
सोमवार को नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में वर्ष 2026 – 2027 के लिए बजट प्रस्ताव ध्वनिमत से पास किया गया। पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद की मौजूदगी में हुई बैठक में नगर के विकास कार्यों समेत कान्हा गौशाला एवं बेसहारा पशु आश्रय योजना समेत कई प्रस्तावों को ध्वनिमत से पास किया गया। बैठक में सभी सदस्यों ने अपने-अपने वार्ड के विकास कार्यों के प्रस्ताव रखें। जिस पर पालिकाध्यक्ष अबरार अहमद ने निर्माण कराए जाने का भरोसा दिलाया। इसके अलावा नगर में पथ प्रकाश व्यवस्था, कीटनाशक एवं अन्य सामान खरीदने के बाबत कई प्रस्तावों को बैठक में सर्वसमिति से पास किया गया। बैठक में अधिशासी अधिकारी रवि यादव, लेखा लिपिक मशकूर खान, राजीव कुमार, अभीक्ष पाठक, दीपक पाठक, जितेंद्र मौर्य, कमर खान, अमरपाल प्रजापति, आशुतोष पाठक, राजेंद्र दिवाकर, बाबू फारुकी, रईस अहमद सैफी, पत्नी शफीक अहमद, विकास भिल्ला, शिवशंकर रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।
बिसौली नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक संपन्न हुई
Leave a Comment

