By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: शाहजहाँपुर में ईद-उल-अज़हा की नमाज़ शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > शाहजहाँपुर में ईद-उल-अज़हा की नमाज़ शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न
उत्तर प्रदेशराज्य

शाहजहाँपुर में ईद-उल-अज़हा की नमाज़ शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न

Amarkesadmin
Last updated: May 28, 2026 1:57 pm
Amarkesadmin
4 months ago
Share
SHARE

जनपद शाहजहाँपुर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व के अवसर पर सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में नमाज सम्पन्न, पुलिस अधिकारियों द्वारा ईदगाहों एवं मस्जिदों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा ।। संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
दिनांक 28.05.2026 को पुलिस अधीक्षक , जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में नमाज सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत जनपद के समस्त संवेदनशील स्थलों, ईदगाहों एवं मस्जिदों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई । पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा नमाज सकुशल सम्पन्न कराई गई।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा नगर क्षेत्र में विभिन्न ईदगाहों एवं मस्जिदों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी में नियुक्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने, भीड़ प्रबंधन बनाए रखने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी दृष्टि बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश भी दिए गए। उनके पर्यवेक्षण में नगर क्षेत्र में नमाज सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया एवं क्षेत्राधिकारी पुवायाँ द्वारा थाना पुवायाँ एवं थाना सिंधौली क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न ईदगाहों एवं मस्जिदों का स्थलीय भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, भीड़ नियंत्रण बनाए रखने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा अराजक एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित एवं सुचारु बनाए रखने तथा नमाजियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के भी निर्देश दिए गए। उनके पर्यवेक्षण में ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी जलालाबाद द्वारा थाना मिर्जापुर क्षेत्रान्तर्गत ईदगाहों एवं मस्जिदों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने, निरंतर भ्रमणशील रहने तथा स्थानीय संभ्रांत व्यक्तियों एवं धर्मगुरुओं से समन्वय स्थापित कर सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु निर्देशित किया। पर्याप्त पुलिस बल की उपस्थिति में क्षेत्र में नमाज शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।
क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा थाना रोजा क्षेत्रान्तर्गत ईदगाहों एवं मस्जिदों पर पहुंचकर शांति, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रमुख मार्गों एवं नमाज स्थलों के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु आवश्यक प्रबंध किए गए तथा वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहन खड़े करने हेतु निर्देशित किया गया। पर्याप्त पुलिस बल एवं यातायात पुलिस की मौजूदगी में नमाज सकुशल सम्पन्न कराई गई।
क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा थाना निगोही क्षेत्रान्तर्गत ईदगाहों एवं मस्जिदों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर मौजूद पुलिस बल को सतर्क रहकर ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर निगरानी बनाए रखने तथा आपसी सौहार्द एवं शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। क्षेत्र में नमाज शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।
क्षेत्राधिकारी पुवायाँ द्वारा थाना सिंधौली क्षेत्रान्तर्गत ईदगाहों एवं मस्जिदों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का परीक्षण किया गया। उन्होंने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया तथा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लगातार सतर्क रहने एवं किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के मध्य नमाज सकुशल सम्पन्न कराई गई।
क्षेत्राधिकारी तिलहर द्वारा थाना तिलहर क्षेत्रान्तर्गत ईदगाहों एवं मस्जिदों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस बल को शांति व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक पोस्टों पर सतर्क निगरानी रखने हेतु निर्देश दिए। क्षेत्र में नमाज शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।
जनपद के समस्त संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था पर सतर्क दृष्टि बनाए रखी गई। साथ ही ड्रोन कैमरों, सीसीटीवी कैमरों एवं सोशल मीडिया सेल के माध्यम से भी सतत निगरानी की जाती रही । जनपद शाहजहाँपुर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व पूर्णतः सकुशल, शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के वातावरण में सम्पन्न हुआ । जनपद पुलिस द्वारा आमजन से आपसी सौहार्द बनाए रखने एवं शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की गई।
जनपद पुलिस द्वारा आमजन से आपसी सौहार्द बनाए रखने एवं शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की गई। जनपद में ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व के अवसर पर नमाज, शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के वातावरण में सकुशल सम्पन्न हुई ।

आंखों पर काला चश्मा, हाथों में गुलाल और फूल, गोरखपुर में कुछ इस अंदाज में खेली सीएम योगी आदित्यनाथ ने होली
दुर्घटना के बाद दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना
कैफे-रेस्टोरेंट में बंद केबिन और पर्दों पर प्रशासन का डंडा, नियम टूटे तो सीधा सीज
मेरठ में JE और ड्राइवर रिश्वत केस में रंगे हाथ गिरफ्तार
शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस की तैयारी: बदायूँ में बलवा नियंत्रण अभ्यास सम्पन्न
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article बढ़ती महंगाई ने बढ़ाई चिंता, नौकरीपेशा वर्ग की जेब पर दबाव
Next Article ब्रज क्षेत्र की पावन 84 कोस परिक्रमा लगाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?