By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: आंखों पर काला चश्मा, हाथों में गुलाल और फूल, गोरखपुर में कुछ इस अंदाज में खेली सीएम योगी आदित्यनाथ ने होली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > आंखों पर काला चश्मा, हाथों में गुलाल और फूल, गोरखपुर में कुछ इस अंदाज में खेली सीएम योगी आदित्यनाथ ने होली
उत्तर प्रदेशराज्य

आंखों पर काला चश्मा, हाथों में गुलाल और फूल, गोरखपुर में कुछ इस अंदाज में खेली सीएम योगी आदित्यनाथ ने होली

Amarkesadmin
Last updated: March 5, 2026 1:20 am
Amarkesadmin
5 months ago
Share
SHARE

गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर में होलिकोत्सव का परंपरागत शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सुरक्षा और विश्वास का उत्सव है।

उन्होंने कहा कि उमंग और उल्लास के पर्व तभी उत्सवी स्वरूप में मनाए जाते हैं, जब समाज में शांति, सौहार्द और सुरक्षा का वातावरण हो।

उत्तर प्रदेश और देश आज इसी विश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से कहा कि यदि हम सब प्रहलाद की अटूट आस्था, शबरी की भक्ति और अर्जुन की कर्तव्यनिष्ठा को अपने जीवन में उतार लें और अपनी भूमिका का ईमानदारी से निर्वहन करें, तो सकारात्मक शक्तियां स्वतः मजबूत होंगी।

नकारात्मक ताकतें स्वयं ही पराभव की ओर चली जाएंगी। उन्होंने कहा कि जहां कहीं अराजकता और अशांति है, वहां सज्जन शक्ति के संरक्षण और दुर्जन शक्ति के दमन के लिए ईश्वरीय प्रेरणा हर युग में मार्गदर्शन देती है।

बुधवार सुबह मंदिर परिसर में मीडियाकर्मियों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि हजारों वर्षों की होली की विरासत को भारत की ऋषि परंपरा ने जिस भाव से आगे बढ़ाया, आज की पीढ़ी उसी उत्साह के साथ उसे संरक्षित कर रही है।

61 हजार से ज्यादा जगहों पर हुआ होली दहन

उन्होंने बताया कि प्रदेश में एक लाख 61 हजार से अधिक स्थानों पर होलिकादहन के कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुए, जो सामाजिक एकता का प्रतीक हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विरासत और विकास दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। आज का भारत आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है।

अमृतकाल में देश को सशक्त नेतृत्व मिला है, जिस पर हर नागरिक को गर्व है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समरसता, सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा का यह पर्व आने वाली पीढ़ियों को भी निरंतर प्रेरित करता है।

समय देकर भी नहीं मिलीं नगर आयुक्त, व्यापारी धरने पर
मनी लॉन्ड्रिंग केस: जब्त हॉकर 800ए जेट की नीलामी संपन्न
सम्भल में अवैध खनन और मिट्टी परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई
गुन्नौर में प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत
रामगंगा में 555 कछुयें छोड़ संरक्षण का दिलाया संकल्प
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 5 मार्च 2026 : आज चैत्र मास की द्वितीया तिथि, जानें राहुकाल का समय और शुभ मुहूर्त
Next Article लाट साहब ने कोतवाल से साल भर का मांगा हिसाब, बदले में मिली शराब और नगद
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?