By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस की तैयारी: बदायूँ में बलवा नियंत्रण अभ्यास सम्पन्न
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस की तैयारी: बदायूँ में बलवा नियंत्रण अभ्यास सम्पन्न
उत्तर प्रदेशराज्य

शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस की तैयारी: बदायूँ में बलवा नियंत्रण अभ्यास सम्पन्न

Amarkesadmin
Last updated: April 10, 2026 1:16 pm
Amarkesadmin
5 months ago
Share
SHARE

> जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने एवं आपात परिस्थितियों को नियंत्रण करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में दंगा नियंत्रण/बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया।

आज दिनांक 10-04-2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा पुलिस लाइन ग्राउण्ड मे कानून और शांति व्यवस्था के दृष्टिगत आपात परिस्थितियों बलवाइयों, अराजक तत्वों और गड़बड़ी फैलाने वालों से सख्ती से निपटने के लिए बदायूँ पुलिस द्वारा दंगा नियंत्रण ड्रिल कर शस्त्रों-उपकरणों की क्रियाशीलता को चेक किया गया तथा आकस्मिक परिस्थिति में सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था व समाज में सुरक्षित/भयमुक्त वातावरण बनाने के उद्देश्य से पुलिसअधिकारियों व पुलिसकर्मियों से बल्वा ड्रिल का पूर्वाभ्यास कराया गया।

> रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउण्ड में दंगारोधी उपकरणों के साथ मॉक बल्वा ड्रिल/दंगारोधी ड्रिल का आयोजन किया गया।*

> जनपद के समस्त पुलिस अधि0/कर्म0गण द्वारा विधि विरूद्ध भीड़ को तितर-बितर करने/शांति व्यवस्था बनाने आदि क्रियाकलापों के सम्बन्ध में बल्वा ड्रिल का अभ्यास किया गया तथा अधिकारियों द्वारा पुलिसकर्मियों को दंगाइयों/बलवाइयों को खदेड़ने, घायलों को अस्पताल ले जानें तथा बलवाइयों की गिरफ्तारी करने आदि का अभ्यास किया गया।

➡️वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में जिले के आला पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में बलवा ड्रिल के अभ्यास के तहत बदायूँ पुलिस और दंगाइयों के बीच पुलिस लाइन में हुई जोरदार भिड़ंत।
➡️इस दौरान बदायूँ पुलिस ने ही दंगाइयों व पुलिस का रोल अदा किया।
➡️महोदय द्वारा सर्वप्रथम बलवा या दंगा होने की स्थिति में भीड़ को कैसे नियंत्रित किया जाए, कैसे प्रदर्शनकारियों के पत्थरों से खुद का बचाव करते हुए उन्हें खदेड़ा जाए, प्रदर्शनकारियों को पुलिस की चेतावनी से लेकर आंसू गैस के गोले दागने, हैंड ग्रेनेड, रबर बुलेट का प्रयोग करने, वाटर कैनन से भीड़ को तितर बितर करने के संबंध में विस्तार से ब्रीफ किया।
➡️ तत्पश्चात बलवा मॉक ड्रिल रिहर्सल परेड में पुलिस जवानों व अधिकारियों की अलग-अलग टीमें बनाई गई। जिसमें अभिसूचना इकाई, सिविल पुलिस, घुड़सवार पुलिस, अग्नि शमन पुलिस, लाठी पार्टी, फायरिंग पार्टी, अश्रु पार्टी, रिजर्व पार्टी को अपना-अपना कार्य तय कर दिशा निर्देश दिए गए ।
➡️ इसके उपरांत विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों से पुलिस अधिकारियों ने बात की। उन्हें लाउडस्पीकर के माध्यम से समझाने की कोशिश की गई । किंतु लोगों की भीड़ उग्र हो गई एवं पुलिस पर पथराव करने लगे। यह देख पुलिस ने उन्हें लाउडस्पीकर के माध्यम से तितर बितर होने की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों को उग्र होते देख पुलिस ने मोर्चा संभाला। दंगाइयों पर हल्का बल प्रयोग किया।दंगाइयों द्वारा पुलिस पर पत्थर फेंकने के बाद पुलिसकर्मियों ने अपना बचाव करते हुए अश्रु गैस के गोले दागे । हैंड ग्रेनेड का प्रयोग किया और भीड़ को तीतर भीतर किया ।
➡️बलवा मॉक ड्रिल जैसे अभ्यास पुलिस बल की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत करने में सहायक होते हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बलवा ड्रिल टीम में शामिल समस्त पुलिस कर्मियों के उच्चकोटि का प्रदर्शन करने पर सराहना करते हुए भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी । बलवा ड्रिल के दौरान क्षेत्राधिकारीगण नगर श्री रजनीश उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी उझानी/कार्यालय श्री सुनील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री राहुल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी सहसवान श्री अशोक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी बिल्सी श्री के0के0 तिवारी, क्षेत्राधिकारी बिसौली श्री संजीव कुमार, प्रतिसाऱ निरीक्षक श्री इन्द्रजीत सिंह व समस्त थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारी व अन्य पुलिस अधीकारी व कर्मचारीगण तथा रिक्रूट आरक्षी मौजूद रहे।

इज्जतनगर मंडल में 14 रेलकर्मियों को सम्मानपूर्वक दी गई विदाई
बरेली जोन में कांवड़ यात्रा के दौरान रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, एडीजी ने अफसरों को दिए निर्देश
‘देर से क्यों आई…’, पहले पत्नी को पीटा, फिर गन्ने के खेत में दोनों बच्चों को जहर खिलाकर खुद कर लिया सुसाइड
बिसौली में श्री राम कथा का गुण गान हुआ
सम्भल में ग्राम चौपाल और सुशासन सप्ताह की शुरुआत
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री सुभाष चन्द्र गुप्ता को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
Next Article मेयर उमेश गौतम ने की सीएम योगी से मुलाकात, 17 नगर निगमों के विकास पर जल्द होगी बड़ी समीक्षा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?