By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: कैफे-रेस्टोरेंट में बंद केबिन और पर्दों पर प्रशासन का डंडा, नियम टूटे तो सीधा सीज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > कैफे-रेस्टोरेंट में बंद केबिन और पर्दों पर प्रशासन का डंडा, नियम टूटे तो सीधा सीज
उत्तर प्रदेशराज्य

कैफे-रेस्टोरेंट में बंद केबिन और पर्दों पर प्रशासन का डंडा, नियम टूटे तो सीधा सीज

Amarkesadmin
Last updated: December 27, 2025 10:48 am
Amarkesadmin
9 months ago
Share
SHARE

—-गंदे किचन, चूहे-कॉकरोच पर जीरो टॉलरेंस, दोबारा गलती पर स्थायी बंदी

—-15 जनवरी तक हर दुकान में सीसीटीवी अनिवार्य, बैकअप नहीं तो कार्रवाई तय

शाहजहाँपुर। खाद्य सुरक्षा, सार्वजनिक नैतिकता और उपभोक्ता स्वास्थ्य को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है।जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि कैफे, रेस्टोरेंट और ढाबों में बंद केबिन, अलग कमरे या पर्दे पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। नियमों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों को बिना किसी रियायत के सीज किया जाएगा। यह निर्देश शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित जिला स्तरीय सतर्कता समिति की त्रैमासिक बैठक में दिए गए। बैठक में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने साफ शब्दों में कहा कि रेस्टोरेंट, ढाबा, मिठाई और बेकरी प्रतिष्ठानों के किचन में यदि कॉकरोच, चूहे या अस्वच्छता पाई गई तो तत्काल सीज की कार्रवाई होगी। पुनरावृत्ति की स्थिति में ऐसे प्रतिष्ठानों को स्थायी रूप से बंद किया जाएगा। उन्होंने नियमित, गहन और आकस्मिक निरीक्षण बढ़ाने तथा निरीक्षण के दौरान फोटोग्राफ प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जो दुकानदार ऑर्गेनिक खाद्य पदार्थ बताकर बिक्री कर रहे हैं, उनकी अनिवार्य सैंपलिंग कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही मसालों की खुली बिक्री पर प्रतिबंध के मद्देनजर व्यापारियों को जागरूक करने और विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया गया। मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पाए जाने वाले नमूनों पर तत्काल और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा बॉडीवॉर्न कैमरों के नियमित उपयोग में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। निर्देश दिए गए कि हर निरीक्षण में बॉडीवॉर्न कैमरा अनिवार्य रूप से उपयोग में लाया जाए, अन्यथा संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। खाद्य लाइसेंस और पंजीकरण को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि व्यापारियों का वर्गीकरण टर्नओवर के आधार पर किया जाए। जरूरत पड़ने पर तहसील स्तर पर कैंप लगाकर लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कराई जाए, ताकि किसी का शोषण न हो। दवा दुकानों पर भी कसा शिकंजा, नारकोटिक पर विशेष निगरानी औषधि निरीक्षक को ऑनलाइन लाइसेंस प्रणाली विकसित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही निरीक्षण के दौरान बॉडीवॉर्न कैमरे के अनिवार्य उपयोग और फोटोग्राफ प्रस्तुत करने को कहा गया। नारकोटिक औषधियों की जांच तेज करने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि 15 जनवरी तक सभी दवा दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाना और कम से कम 15 दिन का बैकअप रखना अनिवार्य होगा। अवैध नारकोटिक कारोबार में संलिप्त पाए जाने वाले व्यापारियों और उनके परिजनों पर सघन कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के इस सख्त तेवर से साफ है कि अब खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता और कानून व्यवस्था में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ग्रीष्मकालीन अवकाश की नई तिथियाँ घोषित
पेड़ लगाकर उसकी देखरेख जरूरी, एक दिन बिना वाहन के कचहरी आयेंगे
पांचाल म्यूजिक सेन्टर पर प्रयाग संगीत समिति की प्रायोगिक परीक्षा हुई सम्पन्न
ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने की पहल, बदायूँ में प्रधानों से हुआ संवाद
जीआरपी, आरपीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, 80 लाख के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article राष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी और प्रेजिडेंट द्रौपदी मुर्मू की मुलाकात
Next Article चन्दौसी में बगिया वाली सिद्ध पीठ देवी मंदिर में रुक्मणी मंगल उत्सव धूमधाम से मनाया गया
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?