मुझे वर्तमान माहौल से डर लगता है-डी पी यादवl
‘मेरी राजनीति को रोकने की कोशिश हो रही’-डीपी यादव
बदायूंl राष्ट्रीय परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद विधायक व मंत्री डीपी यादव को अब सुरक्षा की चिंता, सरकार से सुरक्षा मांगी ह पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में कभी दबंग छवि वाले नेता के तौर पर चर्चित रहे राष्ट्रीय परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद/विधायक-पूर्व मंत्री डीपी यादव ने अब अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। यादव ने प्रशासन से सुरक्षा देने की मांग की है। खास बात यह है कि उन्होंने सुरक्षा का खर्च खुद उठाने की बात भी कही है।
डीपी यादव ने कहा कि उनके परिवार में पहले भी हत्या जैसी घटनाएं हो चुकी हैं। उनके बड़े भाई और एक रिश्तेदार की हत्या का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा माहौल को देखते हुए उन्हें किसी गंभीर घटना की आशंका है।
आज बदायूं के लोग निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस पहुंचे पश्चिम उत्तर प्रदेश के नेता डीपी यादव ने कहा कि उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर बदायूं और सम्भल के डीएम, एसएसपी, एडीजी बरेली जोन और उत्तर प्रदेश के डीजी स्तर तक अपनी बात पहुंचाई है। उन्होंने अधिकारियों से तत्काल तीन महीने के लिए सुरक्षा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

