कल दिनांक 01-06-2026 को पालिकाध्यक्ष श्री विपिन कुमार जी द्वारा अधिशासी अधिकारी श्री ऋषभ उनियाल के साथ नेहरू पार्क, सी०एल ०सी० सेंटर, आर०आर०सेंटर का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण उपरांत पालिकाध्यक्ष श्री विपिन कुमार जी ने संबंधित कर्मचारियों को सभी व्यवस्थाओं को और अधिक सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है।
साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि नियमित रूप से व्यवस्थाओं की निगरानी कर उन्हें बेहतर बनाए रखा जाए। नगर क्षेत्र के विकास एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु पालिका प्रशासन निरंतर कार्यरत है। जिसके उपरांत अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को व्यवस्थाओं को बेहतर किए जाने के निर्देश दिए गए।
नगर पालिका निरीक्षण में व्यवस्थाओं की समीक्षा, नियमित निगरानी के निर्देश
Leave a Comment

