सम्भल (चंदौसी)। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल व एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने चंदौसी तहसील के प्राचीन शिव मंदिर (बेरनी) में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। दोनों आला अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने आस्था के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक भी किया।

