बिसौली। नगर के इनरव्हील क्लब की सदस्यों ने प्रेम और करुणा की भावना के साथ वृद्धाश्रम के वरिष्ठ निवासियों के साथ समय बिताया। इस दौरान क्लब की सदस्यों ने उन्हें अपनेपन का एहसास कराते हुए अपने हाथों से भोजन कराया एवं दवा, फल, कपड़े और राशन का भी प्रबंध किया। डाक्टर सुविधा माहेश्वरी ने बताया कि क्लब समय-समय पर जरूरतमंद एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए सामाजिक कार्यक्रम करता रहता है। भारती अग्रवाल ने कहा कि वृद्धों का सम्मान व देखभाल करना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। इस मौके पर इनर व्हील क्लब की डाक्टर सुविधा माहेश्वरी, भारती अग्रवाल, नमिता गर्ग, दिव्या मित्तल, प्रतिभा अग्रवाल, अर्चना वार्ष्णेय, संगीता रस्तोगी, नीरू अग्रवाल, मधु शर्मा, कृष्णा गुप्ता आदि मौजूद रहीं।

