मुख्य विकास अधिकारी सुश्री मृणाली अविनाश जोशी की अध्यक्षता में आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त हो रही शिकायतों तथा जनता दर्शन के समय प्राप्त शिकायतों को आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज कराकर उनका समयबद्ध एवं सन्तोषजनक निस्तारण किये जाने के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई।
बैठक के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत को स्पेशल क्लोज नही किया जायेगा। शिकायत प्राप्त होने के तुरन्त बाद उस पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, शिकायत कर्ता से सम्पर्क कर जियो टैग फोटो सहित आख्या अपलोड की जाए। जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत को पोर्टल पर अपलोड करने के उपरान्त निस्तारण कर मौके पर ही फीड बैक अवश्य लिया जाए। यदि किसी शिकायत में गहन जांच की आवश्यकता हो तो तुरन्त प्रभावी जांच टीम गठित कर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।
शिकायतों का निस्तारण करने से पूर्व शिकायत कर्ता से वार्ता अवश्य की जाये एवं शिकायत कर्ता को निस्तारण से अवगत भी कराया जाये।
शिकायत के निस्तारण में अगर फील्ड सत्यापन की आवश्यकता हो तो फील्ड सत्यापन अवश्य किया जाये एवं स्थल का जियो टैग्ड फोटो तथा शिकायतकर्ता के बयान अंकित किये जाने के उपरान्त ही शिकायत का निस्तारण किया जाये। शिकायत फीडबैक प्राप्त होने पर शिकायत का निस्तारण लेवल 2 अधिकारी द्वारा स्वयं किया जाय, अगर शिकायत अधिकारी / कर्मचारी से सम्बन्धित हो तो किसी अन्य उच्च अधिकारी से जांच करायी जाय।
उन्होंने समस्त अधिकारियों को आईजीआरएस पोर्टल प्रतिदिन स्वयं देखने के निर्देश दिये गये तथा समस्त खण्ड विकास अधिकारियों एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायत की आख्या अधिकारी स्वयं के हस्ताक्षर से ही अपलोड करें।
बैठक में परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त स्वतः रोजगार एवं विकास भवन तथा विकास खण्ड़ो से आये आईजीआरएस से सम्बन्धित कम्प्यूटर आपरेटरों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने आईजीआरएस शिकायत निस्तारण प्रक्रिया को किया सुदृढ़
Leave a Comment

