बांकीपुर उपचुनाव परिणाम को लेकर जन सुराज के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। बिहार विधानसभा में पार्टी का खाता खुलने पर प्रशांत किशोर की पत्नी डॉ. जाह्नवी दास ने भी खुशी जाहिर की है।
डॉ. जाह्नवी दास ने कहा- मैं बांकीपुर की जनता का तहे दिल से शुक्रिया अदा करती हूं उन्होंने इस जीत के लिए बहुत कड़ी मेहनत की है। उपचुनाव परिणाम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भी जोश साफ नजर आया।
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में निर्णायक बढ़त दर्ज करने के बाद प्रशांत किशोर अपने समर्थकों के साथ उत्साहपूर्वक काउंटिंग सेंटर पहुंचे। ए.एन. कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र के बाहर गाजे-बाजे के साथ भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान उनकी महिला समर्थकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और ढोल-नगाड़ों की धुन पर जश्न मनाते हुए जीत का स्वागत किया।

