By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: डीएम ने किया अटैना घाट का निरीक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > डीएम ने किया अटैना घाट का निरीक्षण
उत्तर प्रदेशराज्य

डीएम ने किया अटैना घाट का निरीक्षण

Amarkesadmin
Last updated: July 24, 2026 2:26 pm
Amarkesadmin
1 week ago
Share
SHARE

कांवड़ियों को ना कोई असुविधा, समय से पूरी करें सभी तैयारियां: डीएम

बदायूं: 24 जुलाई। जिलाधिकारी अवनीश राय ने शुक्रवार को कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों के दृष्टिगत तहसील दातागंज अन्तर्गत अटैना घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं, जिससे कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी श्रावण मास में 30 जुलाई, 2026 से प्रारंभ होने वाली कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने घाट के दोनों छोरों का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बताया कि कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जनपद में सेक्टर व जोन बनाते हुए वहां मजिस्ट्रेट/अधिकारी नामित किए गए हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान बेहतर प्रकाश व्यवस्था के लिए हाईमास्क लाइट भी लगाई जा रही है तथा सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। शिविर संचालन के लिए भी स्थापना पूर्व अनुमति लेने सहित अन्य मापदण्ड बनाए गए हैं।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा अथवा आपात स्थिति में त्वरित सहायता एवं प्रभावी समन्वय के लिए कलेक्ट्रेट स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) तथा पुलिस लाइन में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। कलेक्ट्रेट स्थित आईसीसीसी कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 05832-266049, 05832-266050, 05832-266052 एवं 05832-266054 तथा मोबाइल नंबर 7505389289 एवं 7505395940 जारी किए गए हैं। इसी प्रकार पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9454402956 एवं 9454417440 पर भी किसी भी प्रकार की सूचना अथवा सहायता प्राप्त की जा सकती है।
जिलाधिकारी ने बताया कि 30 जुलाई 2026 से प्रारंभ होने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान प्रत्येक शुक्रवार सायं 8ः00 बजे से सोमवार सायं 5ः00 बजे तक लागू रहने वाले रूट डायवर्जन को प्रभावी ढंग से लागू कराया जाएगा। इस अवसर पर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

थाना दातागंज पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र सहित 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया
अखिलेश यादव पहुंचे लोहिया संस्थान
रेलवे अंडरब्रिज की खराब हालत से हुई ऊषा सिंह की दर्दनाक मौत
यूपी में मिलावटखोरों पर एफएसडीए का शिकंजा, अब तेल और मसाले होंगे जांच के दायरे में
महानगर क्षेत्र में किया गया नगर आयुक्त द्वारा नालों की सफाई का निरीक्षण
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article बेहतर ढंग से हो बच्चों का कुपोषण प्रबन्धन
Next Article कांवड़ यात्रा को लेकर पीस कमेटी की बैठक
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?