चन्दौसी । गौकशी और गाय का अवशेष मिलने पर भड़का विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, चंदौसी नगर के बदायूं चुंगी स्थित कब्रिस्तान के पास रेलवे स्टेशन फाठक से मात्र 200 मीटर दूर पर गौवंश के मिले अवशेष मिले हैं। जिसमें गाय की खाल उतार कर एक पैर कटा पड़ा था और शरीर से रक्त बह रहा था । सूचना पर हिंदूवादी नेता कौशल किशोर वंदे मातरम, बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। जहां कुछ व्यक्तियों से हाथापाई भी हुई मौका देख भागे। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने पशु चिकित्सालय से डॉक्टर को बुलाकर गाय का सैंपल कराकर दफनाया गया । मौके चंदौसी कोतवाली प्रभारी अनुज तोमर पहुंच गए। विश्व हिंदू परिषद बजरंग हिंदू संगठनों ने पुलिस से कहा कि 24 घंटे के अंदर ऐसे लोगों पर कार्रवाई हो । विश्व हिंदू परिषद बजरंग संगठन ने चेतावनी देते हुए प्रशासन को कहा 24 घंटे में कार्यवाही नहीं हुई तो संगठन आंदोलन करेगा । संगठन के विभाग सत्संग प्रमुख आचार्य ऋतुपर्ण शर्मा, जिला सेवा प्रमुख राजेश गुप्ता, जिला मंत्री विजय चौधरी, नगर संयोजक आशीष तूफानी, दीपक कश्यप, उमाकांत शर्मा, कौशल किशोर वंदे मातरम, दिनेश कुशवाहा रवि शर्मा आदि उपस्थित रहे।

