बसपा सुप्रीमो मायावती ने बीजेपी सरकार के भदोही को फिर से संत रविदास नगर के नाम से जिला बनाने के फैसले का स्वागत किया है। मायावती ने सीएम योगी आदित्यनाथ से कासगंज जिले को भी फिर से कांशीराम के नाम पर रखने की मांग की है। मायावती ने कहा कि 9 अक्तूबर को कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस से पहले सरकार इस मांग को पूरी कर दे तो इसके लिए सरकार के आभारी रहेंगे।
भदोही को फिर से संत रविदास नगर जिला बनाने पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने राज्य सरकार का आभार जताया है। मायावती ने ट्वीट कर कहा कि बीएसपी सरकार ने भदोही को राज्य मुख्यालय का दर्जा देते हुये संत रविदास नगर के नाम से नया जिला बनाया था। लेकिन सपा की सरकार ने अपनी संकीर्ण जातिवादी मानसिकता के तहत इसे बदल दिया था। उन्होंने कहा कि अब फिर से संत रविदास नगर ज़िला स्थापित कर दिया है, जिसके लिये पार्टी राज्य सरकार की आभारी है।
मायावती ने कहा है कि बीएसपी की यूपी में रही चारों सरकारों में प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने व आम जनहित को बेहतर बनाने के मद्देनज़र अनेकों नये जिले तहसील, विकास खण्ड तथा पुलिस ज़ोन व रेंज आदि बनाये गये और उनमें से कई जिलों के नाम दलित व अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) में समय-समय में जन्मे महान संतों, गुरुओं व महापुरुषों के नाम पर रखे गये।
भदोही का नाम बदलने पर मायावती ने जताया आभार, कासगंज को लेकर रखी मांग
Leave a Comment

