By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: भूजल सप्ताह का समापन, जल संरक्षण का लिया संकल्प
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > भूजल सप्ताह का समापन, जल संरक्षण का लिया संकल्प
उत्तर प्रदेशराज्य

भूजल सप्ताह का समापन, जल संरक्षण का लिया संकल्प

Amarkesadmin
Last updated: July 22, 2026 2:11 pm
Amarkesadmin
2 months ago
Share
SHARE

पंचायत भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री मृणाली अविनाश जोशी की अध्यक्षता में भूजल सप्ताह (16 जुलाई से 22 जुलाई) के समापन अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए प्रत्येक नागरिक से जल बचाने एवं वर्षा जल संचयन अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण केवल शासन का दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है।
समारोह में संयुक्त आयुक्त उद्योग श्री योगेश कुमार ने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी नागरिकों से जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जल बचाकर ही अपना कल सुरक्षित किया जा सकता है। उन्होंने उद्योगों, शैक्षणिक संस्थानों एवं आमजन से वर्षा जल संचयन तथा जल संरक्षण की तकनीकों को अपनाकर भावी पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखने का संदेश दिया।
इस अवसर पर भूगर्भ जल विभाग के अधिशासी अभियंता श्री गणेश सिंह नेगी ने वर्षा जल को संरक्षित करने हेतु सभी नागरिकों से अपने घरों की छतों पर रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली स्थापित करने का आग्रह किया तथा बताया कि इससे भूजल स्तर में वृद्धि के साथ-साथ भविष्य की जल आवश्यकताओं को भी सुरक्षित किया जा सकता है।
WWF-India के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी श्री उमेश श्रीमाली ने जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वर्षा जल संचयन को समय की आवश्यकता बताया। क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, मुरादाबाद श्री डी. के. गुप्ता ने भी विद्यार्थियों को जल के विवेकपूर्ण उपयोग एवं जल अपव्यय रोकने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में मेजर दीपक भारद्वाज, मेजर सुधेश भटनागर (प्रधानाचार्य, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज), श्री नेपाल सिंह, श्री विपिन गुप्ता तथा श्री शुभम कश्यप ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए जल संरक्षण को जनभागीदारी से सफल बनाने का आह्वान किया।
समारोह के दौरान जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कारः ध्रुव यादव, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज द्वितीय पुरस्कार, कनक चैहान, एस.एस. चिल्ड्रन्स एकेडमी, द्वितीय पुरस्कार, कंचन कौशल्या गल्र्स इंटर कॉलेज को तृतीय पुरस्कार सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार से WWF-India द्वारा जनपद मुरादाबाद में जल संरक्षण एवं जल अपव्यय को रोकने के उद्देश्य से Current Count Mechanism अपनाने वाली औद्योगिक इकाइयों को भी प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया गया।
भूजल सप्ताह के अंतर्गत जनपद मुरादाबाद में भूगर्भ जल विभाग एवं WWF-India के संयुक्त संयुक्त रूप से विभिन्न विद्यालयों, औद्योगिक इकाइयों, ग्रामों, पॉलिटेक्निक कॉलेजों एवं अन्य संस्थानों में जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन के प्रति जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। सप्ताह भर चले इस अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं एवं आमजन को भूजल संरक्षण, वर्षा जल संचयन तथा जल के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।
भूजल सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के मध्य जिला स्तरीय जूनियर एवं सीनियर वर्ग की चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने जल संरक्षण विषय पर अपने उत्कृष्ट विचार एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी उपस्थित जनों ने जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं, सामाजिक संगठन, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

नटराज उत्सव में हुआ गुरु-माता-पिता पूजन
संभव अभियान: 172 कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने की पहल
भीषण गर्मी में बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
अग्निहोत्री ने कहा: भाजपा का अस्तित्व खतरे में, 20-25 दिनों में होगी नई राजनीतिक पार्टी
नगर हित में एक और महत्वपूर्ण कदम!
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article महिला आयोग सदस्य ने की जनसुनवाई, शिकायतों के निस्तारण के दिए निर्देश
Next Article जनता दर्शन में कैंसर पीड़ित को मिला आयुष्मान कार्ड
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?