By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: दुष्कर्म और शहर को लेकर शर्मनाक बयान, प्राचार्य के खिलाफ सड़क पर उतरा व्यापार मंडल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > दुष्कर्म और शहर को लेकर शर्मनाक बयान, प्राचार्य के खिलाफ सड़क पर उतरा व्यापार मंडल
उत्तर प्रदेशराज्य

दुष्कर्म और शहर को लेकर शर्मनाक बयान, प्राचार्य के खिलाफ सड़क पर उतरा व्यापार मंडल

Amarkesadmin
Last updated: January 18, 2026 1:21 pm
Amarkesadmin
7 months ago
Share
SHARE

चंदौसी। एसएम डिग्री कॉलेज के प्राचार्य दानवीर सिंह यादव द्वारा सार्वजनिक रूप से यह कहना कि मेरी तरह खुलकर कोई दुष्कर्म नहीं कर सकता और साथ ही चंदौसी को छोटी मानसिकता का शहर बताने वाले बयान ने पूरे शहर में आक्रोश फैला दिया। इसी बयान के विरोध में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की युवा इकाई के पदाधिकारियों व सदस्यों ने गांधी पार्क में एकत्र होकर महाविद्यालय के द्वार पर जोरदार प्रदर्शन किया और प्राचार्य के बयान को अशोभनीय व निंदनीय बताया।

प्रदर्शन के दौरान व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय अन्नू ने कहा कि चंदौसी कोई छोटी मानसिकता का शहर नहीं, बल्कि यह प्रतिभाओं और मेहनतकश नागरिकों का शहर है। यहां से आईएएस, आईपीएस, चिकित्सक और अन्य उच्च पदों पर पहुंचकर देश की सेवा करने वाले अनेक लोग निकले हैं। शहर के कई प्रसिद्ध चिकित्सक मेडिकल क्षेत्र में सराहनीय सेवाएं दे रहे हैं, जिससे चंदौसी की पहचान देश व प्रदेश में बनी है। नगर अध्यक्ष ने आगे कहा कि चंदौसी क्षेत्र में सैकड़ों व्यापारी मेंथा, घी व अन्य उत्पादों के व्यवसाय से जुड़े हैं, जिनके द्वारा दिया गया टैक्स देश की उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान देता है। ऐसे सम्मानित और मेहनती लोगों के चन्दौसी शहर को लेकर इस प्रकार की टिप्पणी करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।

नगर महामंत्री शुभम अग्रवाल ने कहा कि एक बड़े शैक्षिक संस्थान के प्राचार्य को पद पर रहते हुए इस तरह की भाषा का प्रयोग करना और उनकी सोच समाज के लिए पूर्णतः घातक है। मिनी वृंदावन नाम से विख्यात हमारी चांद सी नगरी चंदौसी पूरे देश और प्रदेश भर में अपनी अलग पहचान रखती है ऐसा निंदनीय बयान देना अशोभनीय हैं।

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मांग की कि प्राचार्य अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। साथ ही, चेतावनी दी कि इस तरह की बयानबाजी भविष्य में न होने पाए नहीं तो संगठन उग्र आंदोलन करते हुए प्रशासन से कार्यवाही की मांग करेगा। प्रदर्शन में युवा जिलाध्यक्ष सागर गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा शाहआलम मंसूरी, कौशलनन्दन, पवन कुमार गुप्ता, सभासद अमन कोली, सभासद शिवकुमार सैनी, छात्र नेता विकास उपाध्याय, पराग शर्मा, निशान्त शर्मा, गुलशन मोर्य, कपिल देव आदि संगठन पदाधिकारी व सदस्य सहित सामाजिक बन्धु मौजूद रहे।

निष्कर्ष स्वरूप व्यापार मंडल पदाधिकारियों एवं सामाजिक बंधुओं की मांग पर प्राचार्य द्वारा अपने विवादित बयानों को लेकर कॉलेज के गेट पर आकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने कहा मैं दुष्कर्म नहीं दुष्कर कार्य कहना चाहता था भूलवश मेरे द्वारा दुष्कर्म निकल गया। चन्दौसी शहर की छोटी मानसिकता को लेकर कहा कि मेरे शब्दों से किसी की भावना आहत हुई हैं तो मैं अपने शब्द वापस लेता हूं और कोई बहुत ज्यादा आहत हुआ हैं तो मैं सार्वजनिक रूप से माफी मांगता हूं।

साहस, नेतृत्व और सेवा का प्रतीक: IPS मंजिल सैनी
विनम्रता ही सबसे बड़ा आभूषण
माटीकला टूल-किट योजना: 18 से 55 वर्ष के कारीगरों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
सीएम योगी का निर्देश- ‘भीषण शीतलहर में कोई भी फुटपाथ पर न सोए’, रैन बसेरों का किया निरीक्षण
बदायूं: जितेंद्र सिंह ने इस्लामनगर थाने में कार्यभार ग्रहण किया
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article ट्रांसपोर्ट पर भंडारे का आयोजन, राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया
Next Article नोटिस से न्याय तक: शाहजहांपुर में 170 अधिकारी संभालेंगे मतदाता सुनवाई
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?