कहते हैं ‘सपनों को हकीकत में बदलने के लिए संसाधनों का अंबार नहीं, बल्कि सही दिशा और खुद पर विश्वास जरूरी होता है।’ नोएडा की रहने वाली करिश्मा चौहनी इसका बेहतरीन उदाहरण है। जिन्होंने उत्तर प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक UP PCS क्रैक साबित कर दिया कि जब हौसले बुलंद हों, तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी नए जमाने की तकनीक भी सफलता का रास्ता आसान बना देती हैं।
उन्होंने बताया कि मेन्स एग्जाम की तैयारी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल किया था। जनरल स्टडी पेपर 1 से 4 तक चैटजीपीटी का स्मार्ट तरीके से यूज किया। उन्होंने ऐसे ही 20 से 30 निबंध तैयार किए थे, जिनमें से तीन निबंध हूबहू परीक्षा में आ गए थे। यूपी पीसीएस 2024, करिश्मा चौहान का दूसरा अटेम्प्ट था। इस बार उन्होंने न सिर्फ एग्जाम क्वालिफाई किया, बल्कि 17वीं रैंक लाकर टॉप 20 में जगह बनाई थी।

