By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में विकास और आपदा प्रबंधन के लिए 210 करोड़ से अधिक की योजनाओं को दी मंजूरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तराखंड > मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में विकास और आपदा प्रबंधन के लिए 210 करोड़ से अधिक की योजनाओं को दी मंजूरी
उत्तराखंडराज्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में विकास और आपदा प्रबंधन के लिए 210 करोड़ से अधिक की योजनाओं को दी मंजूरी

Amarkesadmin
Last updated: December 12, 2025 2:44 am
Amarkesadmin
9 months ago
Share
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में विकास कार्यों और आपदा प्रबंधन को गति देने के लिए 210 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न योजनाओं को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इनमें आपदा राहत कार्यों के लिए वाहनों की खरीद से लेकर सड़क निर्माण, हेंडपम्प स्थापना, मंदिर मार्ग, भवन निर्माण और एयरपोर्ट विस्तार जैसी कई अहम परियोजनाएँ शामिल हैं।

आपदा में राहत और बचाव कार्यों को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री ने 71 बोलेरो वाहनों की खरीद के लिए ₹7.24 करोड़ की स्वीकृति दी है। साथ ही राज्य में एयर कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पंतनगर एयरपोर्ट विस्तार के लिए एनएच 109 के लगभग 7 किमी पुनःसंरेखण के कार्य हेतु 188.55 करोड़ रुपए की बड़ी योजना को मंजूरी मिली है।

मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित योजनाओं के लिए भी 14 करोड़ से अधिक की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसमें

पिथौरागढ़ (धारचूला)

हरकोट–थामड़ी कुंड एवं जलथ–फगुनी उड्यार संपर्क मार्ग: 88.76 लाख रूपये

दोबाटा–मर्ताली 3.02 किमी मोटर मार्ग: 84.12 लाख रूपये

डीडीहाट (मूनाकोट)

नैनीपातल से भगवती मंदिर तक सीसी संपर्क मार्ग: 45.74 लाख रूपये

चम्पावत जिले के लिए भी दो महत्वपूर्ण योजनाओं को स्वीकृति मिली है, जिनमें

नाबार्ड मद से औद्यानिकी विकास: 98.18 लाख रूपये

पूर्णागिरी तहसील में मिनी विकास भवन/बार भवन निर्माण: 533.79 लाख रूपये

देहरादून जिले के चकराता विधानसभा क्षेत्र में काण्डी, चामा और गाता गांवों में सार्वजनिक टिन शेड निर्माण के लिए 55.95 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके साथ ही उधम सिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र में 300 हैंडपम्प लगाने के लिए 499.65 लाख रूपये की वित्तीय मंजूरी दी गई है, जिससे पेयजल सुविधा को काफी मजबूती मिलेगी।

इसके अलावा विकासखंड नारसन के ग्राम मुकीमपुर में सोलानी नदी के बाएं किनारे पर बाढ़ सुरक्षा कार्यों को मजबूत करने के लिए सीसी संरचना द्वारा दो स्पर निर्माण हेतु 24.37 लाख रूपये की स्वीकृति भी दी गई है।

मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत यह संपूर्ण पैकेज राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विस्तार, ग्रामीण कनेक्टिविटी, पेयजल, आपदा प्रबंधन और हवाई यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ करेगा।

बसपा प्रमुख मायावती से मुलाकात के बाद बाबर मियां ने ग्रहण की पार्टी सदस्यता
पर्यटन बढ़ाने के लिए अगले साल फरवरी में होगा अंतरराष्ट्रीय उत्तराखंड ट्रेवल कॉन्क्लेव, देशभर में होंगे रोड-शो
अमरोहा/गजरौला: नेशनल हाईवे पर क्लासिक फूड प्लाजा में अवैध रोडवेज बस ठहराव का खुलासा
नौकरी की दौड़ छूटी, खुद का बॉस बन रहे मुरादाबाद के युवा: 5 लाख के ब्याज मुक्त लोन से 2312 ने खड़ा किया अपना कारोबार
सम्मान समारोह एवं वार्ड स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों पर फोकस: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए सख्त निर्देश
Next Article उत्तराखंड की जेलों के विकास में नई पहल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?