2027 के चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी सियासी पैंतरेबाजी शुरू कर दी है। यूजीसी और आरक्षण के विरोध के बाद से अब प्रत्येक राजनीतिक दलों ने सवर्ण समाज को साधने की कवायद शुरू कर दी है। 2027 के समीकरण को लेकर एक तरफ बसपा ने मऊ जिले के दो विधानसभा सीटों पर दलित और राजपूत समाज के उम्मीदवारों को खड़ा कर अपना सामाजिक समीकरण बैलेंस किया तो वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी ने अपने पुराने दिग्गज सपा नेता रहे दिवंगत विधायक सुधाकर सिंह के बेटे सुजीत सिंह को आगे कर न सिर्फ पूर्व विधायक की सहानुभूति को अपने पाले में करने का प्रयास किया है, बल्कि PDA के साथ ही सवर्ण समाज को भी लुभाने की कवायद शुरू की है। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामपाल ने घोसी से सुजीत सिंह के टिकट पर मुहर लगा दी है।

