‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की अनवरत श्रृंखला में जिला पंचायत सभागार में ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में सहभागिता की ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री माननीय केशव प्रसाद मौर्य जी का उद्बोधन प्राप्त हुआ I
आधी आबादी को समान अवसर, अधिकार और सम्मान प्रदान करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने हेतु ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की दूरदर्शिता और सह्रदयता का प्रतिफल है।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री वी. के. सिंह जी,प्रदेश मंत्री श्रीमती अनामिका चौधरी जी, राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती गीता विश्वकर्मा जी, पूर्व सांसद श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी जी, गंगापार की जिलाध्यक्ष श्रीमती निर्मला पासवान जी, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्रीमती कृतिका अग्रवाल जी, मंत्री श्रीमती कविता यादव जी, क्षेत्रीय मंत्री श्रीमती वंदना सिंह जी,सहित बड़ी संख्या में नारी शक्ति की उपस्थिति रही।
नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया संबोधन
Leave a Comment

