By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: गर्लफ्रेंड पर जमकर किया खर्चा, घर में AC तक लगवाया; दूसरे लड़के से तय हुई शादी तो मार दी गोली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > गर्लफ्रेंड पर जमकर किया खर्चा, घर में AC तक लगवाया; दूसरे लड़के से तय हुई शादी तो मार दी गोली
उत्तर प्रदेशराज्य

गर्लफ्रेंड पर जमकर किया खर्चा, घर में AC तक लगवाया; दूसरे लड़के से तय हुई शादी तो मार दी गोली

Amarkesadmin
Last updated: December 1, 2025 10:48 am
Amarkesadmin
8 months ago
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित भोजपुर थाना क्षेत्र के नगलाबेर गांव में शनिवार शाम प्रेम संबंध से जुड़े विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. यहां 22 वर्षीय एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रा को उसके 28 वर्षीय पूर्व प्रेमी प्रदीप कुमार ने घर में घुसकर गोली मार दी. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई, जबकि युवती की हालत गंभीर बनी हुई है.

पुलिस के अनुसार, युवती पिछले पांच वर्षों से प्रदीप के संपर्क में थी, लेकिन हाल ही में उसने उससे बातचीत बंद कर दी थी. इसी बीच उसके परिवार ने उसकी शादी किसी अन्य युवक से तय कर दी. इस बात से प्रदीप बुरी तरह नाराज था. बताया गया है कि वह युवती पर खर्च भी करता था और उसके घर में लगे एसी की ईएमआई भी वही भर रहा था. ऐसे में लड़की की शादी तय होने की खबर मिलते ही प्रदीप को अपने दोस्तों के बीच बेइज्जती महसूस हुई और उसने यह भयानक कदम उठा लिया.

शनिवार शाम प्रदीप अचानक लड़की के घर पहुंचा और दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया. परिजनों को संभलने का मौका भी नहीं मिला कि उसने देसी तमंचे से युवती पर गोली चला दी. गोली उसके कान के पास सिर में फंस गई और वह मौके पर ही गिर पड़ी. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और परिवार ने घायल युवती को तत्काल मोदीनगर के अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मेरठ के बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया.

एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि डॉक्टरों की रिपोर्ट के अनुसार गोली युवती की खोपड़ी के सतही हिस्से में फंसी हुई है. सोमवार को न्यूरोसर्जन द्वारा सर्जरी कर गोली निकाली जाएगी. पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया है और आरोपी प्रदीप की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रदीप घटना के बाद से फरार है, लेकिन उसके खिलाफ हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. इधर. गांव में तनाव का माहौल है और स्थानीय लोग घटना से दहशत में हैं.

नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्त भविष्य की मजबूत नींव :- राजीव कुमार गुप्ता
जिलाधिकारी ने गणतन्त्र दिवस पर कलेक्ट्रेट में किया राष्ट्रीय ध्वजारोहण
समाजवादी विचारधारा के विस्तार का संदेश, कार्यकर्ताओं से एकजुटता की अपील
यूपी विधानसभा शीतकालीन सत्र; सुधाकर सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन स्थगित, अब सोमवार को शुरू होगी कार्यवाही
उत्तराखंड बना खेल और साहसिक पर्यटन का केंद्र: टिहरी झील में अंतरराष्ट्रीय जलक्रीड़ा उत्सव
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article अभाविप का 71वां राष्ट्रीय अधिवेशन: शिक्षा, संस्कृति और राष्ट्रनिर्माण पर नए संकल्प
Next Article भ्रष्टाचार पर सजा! शेख हसीना, बहन रेहाना और ब्रिटिश सांसद भतीजी ट्यूलिप सिद्दीक को सजा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?