आज दिनांक 19 दिसंबर 2025 को ग्राम पथरा चंदौसी जनपद संभल में प्रातः 11:00 बजे यूरिनरी अंबेडकर जूनियर हाई स्कूल में आयोजित किया गया जिसमें दूरसंचार से संबंधित विषयों पर विचार विस्तार से वार्ता हुई कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कल्पना वार्ष्णेय तथा प्रधानाचार्या आशा गोस्वामी विशिष्ट अतिथि रहीं ।कार्यक्रम का संयोजन श्री प्रेम शंकर गुप्ता मुख्य संयोजक भारतीय मानव कल्याण समिति नोएडा द्वारा किया गया और उन्होंने विस्तार से दूरसंचार संबंधी दूरसंचार सेवा से संबंधित सभी समस्याओ समस्याओं पर चर्चा की और विशेष रूप से दूरसंचार संबंधी सेवाओं में जो समस्याएं आती हैं और शिकायतें मिलती हैं उनके निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी थी उन्होंने बताया कि प्रत्येक कंपनी शिकायतों के निस्तारण के प्रति उचित व्यवस्था रखती है और साथ ही यदि शिकायतों का निस्तारण नहीं होता है तो उसमें अपील की व्यवस्था है जिसमें उपभोक्ता संगठनों के प्रतिनिधि भी सम्मिलित रहते हैं इसके अतिरिक्त ट्राई की वेबसाइट पर जाकर अपनी शिकायत जो सामान्य रूप से हो की जा सकती है कार्यक्रम में प्रश्न उत्तर में प्रश्न उत्तर काल में लोगों की समस्याओं का निराकरण हुआ और दूरसंचार सेवा से संबंधी अति उपयोगी जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल संचालक महानंदन गौतम ने की ।समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ और महानंदन गौतम ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का आभार प्रदर्शन किया। निश्चित रूप से यह कार्यक्रम दूरसंचार से संबंधित जानकारी देने में अति उपयोगी रही है।
27 शिक्षकों को शील्ड देकर सम्मानित भी किया गया। संचालन शिक्षक प्रवीन कुमार ने किया।
इस दौरान स्कूल संचालक महानंदन गौतम, प्रधानाचार्या आशा गोस्वामी, कल्पना वार्ष्णेय, सीमा अग्रवाल, रिनी अग्रवाल, आभा रानी, क्षमता, नीरज कुमार शर्मा, सत्येंद्र सिंह, शिवगणेश शर्मा, प्रवीन कुमार, सत्यपाल सिंह, रंजीत कुमार,अश्विनी शर्मा, आरती सिंह, शालू, सुशीला,रंजीत कौर, राजकुमारी, दुर्गेशनंदिनी, काजल, योगेश, वंशिका सक्सेना, अनामिका यादव, रेशमा सिंह, गीता, श्याम सिंह आदि उपस्थित रहे।
ग्राम पथरा चंदौसी में दूरसंचार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Leave a Comment

