सहसवान के तहसील सभागार में तहसील स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुप्ता, उपजिलाधिकारी सहसवान रिपुदमन सिंह ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कर किया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी कार्यक्रम स्थल पर दिखाया गया। इस मौके पर लाभार्थी शिक्षकों को कैशलेश चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। शिक्षकों से बच्चों की गुणवत्तापरक शिक्षा के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर ब्लॉक सहसवान के खंड शिक्षा अधिकारी मनोज राम, दहगवां के खंड शिक्षा अधिकारी ज्योति प्रकाश तिवारी, समस्त संगठनों के पदाधिकारी और शिक्षक,शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

