नगर निगम काशीपुर के स्वच्छता एम्बेसडर बनने पर श्री जगमोहन सिंह जी और श्रीमती निधि प्रभा तिवारी जी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
श्री जगमोहन सिंह (प्रवक्ता, खालसा फाउंडेशन उत्तराखंड) द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए वृक्षारोपण, सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जागरूकता अभियान एवं समाज सेवा के विविध कार्यों के माध्यम से महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वहीं श्रीमती निधि प्रभा तिवारी (सामाजिक क्षेत्र विशेषज्ञ, नेतृत्व प्रशिक्षक एवं Athulya Performance Facilitators Pvt. Ltd. की सह-संस्थापक) द्वारा कचरा पृथक्करण, ऑन-साइट कम्पोस्टिंग एवं सामुदायिक सहभागिता पर आधारित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा देते हुए स्वच्छता के क्षेत्र में सराहनीय पहल की गई है।
नगर निगम काशीपुर इन दोनों स्वच्छता एम्बेसडर्स के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करता है और उनके प्रयासों के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करता है।

