By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: गंगा एक्सप्रेसवे के ग्रुप-2 में बिनावर टोल प्लाजा पर एनडीआरएफ एवं फायर विभाग के साथ संयुक्त मॉक ड्रिल का सफल आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > गंगा एक्सप्रेसवे के ग्रुप-2 में बिनावर टोल प्लाजा पर एनडीआरएफ एवं फायर विभाग के साथ संयुक्त मॉक ड्रिल का सफल आयोजन
उत्तर प्रदेशराज्य

गंगा एक्सप्रेसवे के ग्रुप-2 में बिनावर टोल प्लाजा पर एनडीआरएफ एवं फायर विभाग के साथ संयुक्त मॉक ड्रिल का सफल आयोजन

Amarkesadmin
Last updated: July 9, 2026 3:17 pm
Amarkesadmin
2 months ago
Share
SHARE

बदायूं: गंगा एक्सप्रेसवे के ग्रुप-2 अंतर्गत बिनावर टोल प्लाजा पर बुधवार को आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एनडीआरएफ, फायर विभाग एवं अदानी परियोजना टीम के संयुक्त तत्वावधान में एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
मॉक ड्रिल का नेतृत्व एनडीआरएफ बटालियन के कमांडेंट रविंद्र सिंह असवाल, एनडीआरएफ इंस्पेक्टर चमन किशोर गुप्ता तथा फायर स्टेशन ऑफिसर शैलेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर अडानी परियोजना की ओर से प्रोजेक्ट मैनेजर अरविंद सिंह, सिक्योरिटी एवं इंसिडेंट मैनेजर बलजीत सिंह, सेफ्टी मैनेजर राजेश कुमार मौर्य सहित परियोजना के अधिकारी एवं समस्त संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
मॉक ड्रिल के दौरान एक काल्पनिक आपदा परिदृश्य तैयार किया गया, जिसमें एक एलपीजी टैंकर की दूसरे वाहन से टक्कर हो जाने के कारण टैंकर से गैस का रिसाव शुरू हो गया तथा आग लगने जैसी गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई। इस घटना में पाँच व्यक्तियों के फँसे होने की कल्पना की गई।
सूचना प्राप्त होते ही एनडीआरएफ, फायर एवं अदानी की आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों ने निर्धारित मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOP) के अनुसार त्वरित कार्रवाई की। एनडीआरएफ की टीम ने आवश्यक सुरक्षा उपकरणों एवं तकनीकों का उपयोग करते हुए गैस रिसाव को नियंत्रित किया तथा सभी पाँच फँसे हुए व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं फायर विभाग ने प्रभावी ढंग से स्थिति पर नियंत्रण स्थापित करते हुए आग एवं रिसाव के संभावित खतरे को समाप्त किया।
मॉक ड्रिल का उद्देश्य विभिन्न आपदा प्रबंधन एजेंसियों के बीच समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया, संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव कार्यों की दक्षता का परीक्षण करना था। अभ्यास के उपरांत अधिकारियों द्वारा पूरे संचालन की समीक्षा की गई तथा भविष्य में आपदा प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक सुझाव भी दिए गए।
इस सफल संयुक्त अभ्यास ने यह सिद्ध किया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय एवं समयबद्ध कार्रवाई से जन-धन की हानि को न्यूनतम किया जा सकता है।

मुरादाबाद: निर्वाचक नामावली निरीक्षण और दावे/आपत्तियों के लिए सूचना
मकर संक्रांति पर संतो के मिलन के बाद सतसंग हुआ
सभी 6 विधानसभा में प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत की गई नोटिस सुनवाई
ईद को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर बण्डा थाने पर पीस कमेटी की बैठक
अनूपशहर में हमारा आंगन-हमारे बच्चे जनजागृति उत्सव का आयोजन
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article सहसवान में शिक्षकों को बांटे गए कैशलेस चिकित्सा कार्ड
Next Article 6 हजार की रिश्वत लेते बिजली चोरी थाने का दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?