आकांक्षात्मक ब्लॉक के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत आज विकास खण्ड रजपुरा परिसर में “अनमोल सृष्टि प्रेरणा कैंटीन” का उदघाटन खण्ड विकास अधिकारी डॉ. आदेश कुमार द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम ब्लॉक प्रमुख महोदया श्रीमती ममता यादव की प्रेरणा एवं मुख्यमंत्री शोधकर्ता श्रीमती रूचि राठौर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
उद्घाघाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री शोधकर्ता श्रीमती रूचि राठौर, एडीओ पंचायत श्री अक्षय कुमार, समस्त ब्लॉक स्टाफ, पंचायत सहायकगण, क्षेत्रवासी एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
प्रेरणा कैंटीन के माध्यम से विकास खण्ड परिसर में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को नाश्ता, लंच एवं अन्य खानपान की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
इस कैंटीन का संचालन स्वयं सहायता समूह “अनमोल सृष्टि” की सदस्य श्रीमती सुशीला द्वारा किया जाएगा। यह पहल एनआरएलएम योजना के अंतर्गत महिला आजीविका संवर्धन एवं मिशन शक्ति अभियान को सशक्त करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है, जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्राप्त होगा।
खण्ड विकास अधिकारी द्वारा प्रेरणा कैंटीन की सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने हेतु सभी से सहयोग की अपील की गई।
ब्लॉक परिसर में नाश्ता और लंच सुविधा शुरू, महिलाओं की आजीविका संवर्धन में योगदान
Leave a Comment

