चन्दौसी: गुरुवार को सीता आश्रम पर होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन के लिए हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष शिवम चौधरी के नेतृत्व में बिसौली गेट,पुरानी पैठ,घासमंडी, पाटिया बाजार, ब्रह्म बाजार,सीता रोड,गणेश कॉलोनी, छोटे लाल कॉलोनी में, नगर भ्रमण करते हुए बुधवार को पद यात्रा निकालकर लोगों से कल के विराट हिन्दू सम्मेलन में उपस्थित रहने का आग्रह किया गया । इस दौरान अमित अग्रवाल,विष्णु शंकर अग्रवाल, ,डॉ टीएस पाल, उमेश अग्रवाल, दुर्गेश गुप्ता,कुलदीप वार्ष्णेय,अंकुर अग्रवाल, ऋतुपर्ण शर्मा,राहुल चौधरी, देवेंद्र गुप्ता, वीरपाल सिंह, सुरेश चंद्र,दिनेश चीनी, गिरीश यादव, आकाश शर्मा,संजय सैनी,क्रांति कुमार आदि उपस्थित रहे।

