By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: जेल में बंद आजम खां और अब्दुल्ला ने परिवार से मिलने से किया इनकार, पत्नी-बेटे लौटे खाली हाथ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > जेल में बंद आजम खां और अब्दुल्ला ने परिवार से मिलने से किया इनकार, पत्नी-बेटे लौटे खाली हाथ
उत्तर प्रदेशराज्य

जेल में बंद आजम खां और अब्दुल्ला ने परिवार से मिलने से किया इनकार, पत्नी-बेटे लौटे खाली हाथ

Amarkesadmin
Last updated: December 4, 2025 10:40 am
Amarkesadmin
10 months ago
Share
SHARE

रामपुर: जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने अपनी ही पत्नी, बेटे और बेटी से मिलने से मना कर दिया. दो पैन कार्ड बनवाने के मामले में स्थानीय अदालत ने नवंबर माह की 17 तारीख को आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को 7-7 साल की सजा सुनाई थी. तब से दोनों रामपुर जेल में बंद हैं.

इस बीच गुरुवार को परिवार के सदस्य उनसे मिलने जेल पहुंचे, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी. आजम खान की पत्नी डाॅ. तंजीन फातिमा ने बताया कि दोनों ने परिवार से मिलने से मना कर दिया है. तंजीन के साथ उनका बड़ा बेटा अदीब आजम और बेटी निखत अखलाक भी मुलाकात के लिए आए थे.

जेल प्रशासन की ओर से परिवार को ये जानकारी दी गई कि आजम खान और अब्दुल्ला आजम उनसे मुलाकात नहीं करना चाहते. इसके बाद परिवार को लौटना पड़ा. करीब 1 घंटे बाद जेल से बाहर आते समय डॉ. फातिमा दुखी नजर आईं. जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आजम खान और अब्दुल्ला आजम से मुलाकात नहीं हो पाई. दोनों ने मना कर दिया. इतना कहते हुए वह गाड़ी में बैठकर वापस घर के लिए रवाना हो गईं.

गौरतलब हो कि अब्दुल्ला आजम के 2 पैन कॉर्ड मामले में रामपुर की एमपी/एमएलए कोर्ट ने करीब 16 दिन पहले आजम खान और अब्दुल्ला को दोषी करार देते हुए 7–7 साल की सजा सुनाई थी. मामला साल 2019 से जुड़ा है जब भाजपा के शहर विधायक आकाश सक्सेना ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. उनका आरोप था कि अब्दुल्ला आजम के पास 2 अलग-अलग पैन कॉर्ड मौजूद हैं. इस सिलसिले में आजम खान को भी आरोपी बनाया गया था.

सपा सरकार में मंत्री रहे आजम खान पर कई मामले चल रहे हैं. इससे पहले एक अन्य मामले में वह सीतापुर जेल में बंद थे और तकरीबन दो महीने पहले ही बेल पर जेल से बाहर आए थे. हालांकि इसकी कोई वजह सामने नहीं आई है, पर यह चौंकाने वाला है कि आखिर आजम खान और उनके बेटे ने अपने ही परिवार से मिलने से इनकार क्यों कर दिया?

उम्मीदवार चयन नीति पर सियासी बयानबाज़ी तेज
भीड़ और गर्मी में बड़ी राहत, रेलवे ने यात्रियों को दी ठंडी सेवा
नई परियोजनाओं के लिए उचित भूमि चयन अनिवार्य: मुख्य सचिव
पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ग्रहण करने के उपरान्त परेड का निरीक्षण
कछला-उझानी के बीच भीषण हादसा: 6 महिलाओं की मौत
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में चमत्‍कार, पांडव नृत्य के बीच सात साल के बच्‍चे पर अवतरित हुए भीमसेन
Next Article अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के रूसी राष्ट्रपति से मुलाकात पर ट्रंप बोले- युद्ध खत्म करना चाहते हैं पुतिन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?