कल आजम खान से मिलने रामपुर आएंगे शिवपाल यादव:जेल में करेंगे मुलाकात, जौहर यूनिवर्सिटी भी जाएंगे
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव बुधवार को रामपुर पहुंचेंगे। वे जिला कारागार में पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात करेंगे। इसके बाद उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और जौहर यूनिवर्सिटी के अधिकारियों से भी बातचीत करेंगे।

