By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: अटल के आदर्शों पर चलकर डबल इंजन सरकार जनता और राष्ट्र के विकास में समर्पित :- ब्रजेश पाठक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > अटल के आदर्शों पर चलकर डबल इंजन सरकार जनता और राष्ट्र के विकास में समर्पित :- ब्रजेश पाठक
उत्तर प्रदेशराज्य

अटल के आदर्शों पर चलकर डबल इंजन सरकार जनता और राष्ट्र के विकास में समर्पित :- ब्रजेश पाठक

Amarkesadmin
Last updated: December 28, 2025 1:09 pm
Amarkesadmin
9 months ago
Share
SHARE

मतदाता सूची में हर पात्र नागरिक का नाम सुनिश्चित करना कार्यकर्ताओं का कर्तव्य :- ब्रजेश पाठक

अटल बिहारी वाजपेयी ने राजनीति को सेवा और राष्ट्रहित की दिशा दी :- ब्रजेश पाठक

मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान से लोकतंत्र मजबूत और पारदर्शी बन रहा :- ब्रजेश पाठक

बदायूँ :- भाजपा द्वारा आयोजित बदायूँ विधानसभा की दि पर्ल बैंकेट लॉन में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन एवं मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान की विधानसभा कार्यशाला को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता एवं सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने राजनीति को सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित की दिशा दी। उन्होंने देश को सिखाया कि सत्ता का उद्देश्य केवल शासन नहीं, बल्कि जनता का विश्वास जीतना होता है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में भाजपा सरकार अटल के विचारों को धरातल पर उतार रही है। हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लखनऊ में ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का उद्घाटन इसी सोच का सशक्त प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा, त्याग और समर्पण की प्रेरणा देगा। उन्होंने आगे कहा कि मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र की मजबूती से सीधा जुड़ा हुआ है। हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो और कोई भी अपात्र नाम न रहे, यह भाजपा कार्यकर्ता की राजनीतिक और नैतिक जिम्मेदारी है। बूथ स्तर पर की गई ईमानदार मेहनत ही मजबूत संगठन और मजबूत सरकार की नींव रखती है।

केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा ने कहा कि भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे मजबूत स्तंभ रहे हैं, जिनकी विचारधारा आज भी देश को दिशा दे रही है। अटल ने सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति को स्थापित किया, जिसमें राष्ट्रहित सर्वोपरि रहा। आज डबल इंजन की सरकार उसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए देश और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र को और अधिक मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो और किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे, इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ बूथ स्तर पर कार्य कर रहे हैं। यह अभियान आने वाले चुनावों में जनता के विश्वास को और मजबूत करेगा।

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि अटल स्मृति सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भाजपा की विचारधारा और संगठनात्मक शक्ति को और मजबूत करने का माध्यम है। अटल बिहारी वाजपेयी के विचार आज भी हर कार्यकर्ता को राष्ट्र और समाज के लिए समर्पित होकर काम करने की प्रेरणा देते हैं। मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के माध्यम से संगठन बूथ स्तर तक सक्रिय होकर लोकतंत्र को मजबूत करने का कार्य कर रहा है।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भाजपा के प्रेरणास्रोत हैं। उनकी नीतियों और मूल्यों को आत्मसात कर आज का भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच सेवा और विश्वास का कार्य कर रहा है। मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा, ताकि हर पात्र मतदाता लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़ सके।

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि बदायूँ विधानसभा में आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा भरी है। अटल की विचारधारा और भाजपा की नीतियाँ आज भी जनता के विश्वास का आधार हैं। मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के माध्यम से हर पात्र नागरिक को मताधिकार से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है।

मंच का संचालन जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया।

इस अवसर पर एमएलसी वागीश पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, डीसीबी चैयरमैन जे.के सक्सेना, शरदेन्दु पाठक, हरप्रसाद सिंह पटेल, दीपमाला गोयल, शैलेंद्र मोहन शर्मा, सोवरन सिंह राजपूत, भाजपा नेता विश्वजीत गुप्ता, अंकित मौर्य, जितेंद्र कश्यप, धीरेंद्र सिंह, अनेकपाल सिंह, सुरजीव गुप्ता, रजनी मिश्रा, पंकज शर्मा, मधुसूदन गुप्ता, गोपाल शर्मा, अजय मथुरिया, नौरंग पाल, रामचरन पाल, रचना शंखधार, मनोज गुप्ता, जितेंद्र साहू, नितेश वार्ष्णेय, रचित साहू, विधानसभा के बीएल-2, मंडल अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत देर रात कछला गंगा घाट का किया गया स्थलीय निरीक्षण
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने सीटों पर ठोका दावा
बदायूं की दातागंज कोतवाली में निशुल्क कम्बल चौकीदारों को वितरित किए गए
13 साल के अमिताभ की फरियाद सुन भावुक हुए अधिकारी
मोबाइल और माइक लेकर खुद को पत्रकार बताना चिंता का विषय, प्रेस की आजादी का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए : दिल्ली हाईकोर्ट
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को अपनाकर जनहित में जुटे कार्यकर्ता :- बी.एल. वर्मा
Next Article गुड वर्क जनपद बदायूं पुलिस
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?