बदायूं जिले की दातागंज कोतवाली में हर ग्राम पर तैनात चौकीदार बंधुओं को ठंड से बचाव के लिए विधायक व सभापति विधायन समिति यूपी राजीव कुमार सिंह ने निःशुल्क कंबल एवं रात्रि के अंधेरे में सुगम रूप से देखने हेतु टॉर्च वितरण की। इस दौरान एसडीएम धर्मेंद्र सिंह, सीओ के के तिवारी, कोतवाल वेदपाल सिंह समेत क्षेत्र के सभी चौकीदार उपस्थित रहे।

