बिसौली। प्राथमिक विद्यालय मदनजुडी के कक्षा 5 में अध्ययनरत छात्र अक्षत ने मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्कूल राई सोनीपत की प्रवेश परीक्षा पास की। इस सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है।
हरियाणा सरकार के प्रमुख स्कूलों में से एक मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्कूल राई सोनीपत द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा 2026-27 में सफलता पाते हुए कक्षा 05 में प्रवेश पक्का किया है। अक्षत कुछ समय से प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। अक्षत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों को दिया है। इस सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है। अक्षत के पिता हेमंत सिंह ने विद्यालय के प्रधान अध्यापक अनुज शर्मा को बधाई देते हुए आभार प्रकट किया।
बिसौली के प्राइमरी स्कूल का रिजल्ट घोषित किया गया
Leave a Comment

