By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: ग्राम पतरौआ में 32 बीघा तालाब से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > ग्राम पतरौआ में 32 बीघा तालाब से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई
उत्तर प्रदेशराज्य

ग्राम पतरौआ में 32 बीघा तालाब से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

Amarkesadmin
Last updated: May 22, 2026 2:42 pm
Amarkesadmin
4 months ago
Share
SHARE

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार तहसील चंदौसी के ग्राम पतरौआ में तहसीलदार चंदौसी एवं उनकी टीम द्वारा तालाब पर से अवैध कब्जे को कराया कब्जा मुक्त
जिलाधिकारी द्वारा बैठक के माध्यम से समस्त उप जिलाधिकारियों, तहसीलदार एवं खण्ड विकास अधिकारी को 2 हेक्टेयर एवं उससे अधिक के तालाबों को चिन्हिकरण करते हुए सूची बनाने एवं कब्जा मुक्त कराने के दिए थे निर्देश

सम्भल (बहजोई), 22 मई 2026
जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल द्वारा बुधवार को जनपद में चक मार्गों एवं तालाबों पर से अवैध कब्जे हटाने के संबंध में समस्त उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं खण्ड विकास अधिकारियों के साथ एक गहन समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को , चक मार्गों एवं सरकारी तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए गए थे।
जिलाधिकारी ने जनपद में 2 हेक्टेयर एवं उससे अधिक क्षेत्रफल वाले तालाबों का चिन्हीकरण कर उनकी सूची तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए ।
इसी क्रम में उप जिलाधिकारी चंदौसी नीतू रानी के निर्देशन में चंदौसी तहसील के अन्तर्गत तहसीलदार चंदौसी रविन्द्र विक्रम एवं उनकी टीम द्वारा ग्राम पतरौआ में स्थित गाटा संख्या 329-क, जो लगभग 32 बीघा क्षेत्रफल का तालाब है, का भौतिक सत्यापन किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि तालाब के कुछ हिस्से में कूड़ा एवं घूर डाला जा रहा था, जिससे तालाब का वास्तविक रकबा प्रभावित हो रहा था।
तहसीलदार द्वारा ग्रामवासियों की उपस्थिति में तालाब की पैमाइश कराते हुए संबंधित भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। साथ ही ग्रामवासियों को तालाबों की उपयोगिता एवं संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
तहसीलदार चंदौसी ने कहा कि तालाब जल संचयन के महत्वपूर्ण स्रोत होते हैं। वर्षा ऋतु के दौरान तालाबों के संरक्षित रहने से गाँवों में जलभराव की समस्या कम होगी तथा वर्षा जल का सुचारु रूप से संचयन हो सकेगा। इसके अतिरिक्त तालाबों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने में भी सहायता मिलेगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में तालाबों एवं चक मार्गों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। तालाबों का संरक्षण जल संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है, इसलिए इनके चिन्हीकरण एवं संरक्षण की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

इज्जतनगर मंडल चिकित्सालय में 8वें पोषण वार्ता-2026 का आयोजन
विचार गोष्ठी एवं उनके जीवन पर चर्चा पुष्पांजलि कार्यक्रम का डीएम को दिया पत्र
वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत थरैसा जयसिंह में हुआ वृहद पौधारोपण
योगी कैबिनेट ने शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी की मंजूरी
सीमा राजभर बनीं सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article सड़क हादसों में घायलों को बड़ी राहत: अब 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मुफ्त, सात दिन तक मिलेगी सुविधा
Next Article बिसौली के प्राइमरी स्कूल का रिजल्ट घोषित किया गया
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?