By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: बदायूं में बड़ा भंडाफोड़: डिटर्जेंट से बन रहा था दूध और रिफाइंड से देसी घी, डेयरी संचालक पर FIR
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > बदायूं में बड़ा भंडाफोड़: डिटर्जेंट से बन रहा था दूध और रिफाइंड से देसी घी, डेयरी संचालक पर FIR
उत्तर प्रदेशराज्य

बदायूं में बड़ा भंडाफोड़: डिटर्जेंट से बन रहा था दूध और रिफाइंड से देसी घी, डेयरी संचालक पर FIR

Amarkesadmin
Last updated: July 12, 2026 2:16 pm
Amarkesadmin
2 months ago
Share
SHARE

बदायूं में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने कल शुक्रवार को सहसवान क्षेत्र के कोल्हाई गांव स्थित दूध की डेयरी पर छापा मारा। टीम ने यहां पर नकली देसी घी बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया।टीम को मौके से रिफाइंड, पामोलिन ऑयल और अन्य पदार्थ मिलाकर देसी घी तैयार करने वाले उपकरण भी मिले हैं। कार्रवाई के दौरान संदिग्ध घी,दूध,क्रीम,तेल, चीनी और डिटर्जेंट बरामद हुआ है।आठ नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। डेयरी संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
सहायक खाद्य सुरक्षा अधिकारी (द्वितीय) सीएल यादव के नेतृत्व में टीम ने कोल्हाई स्थित कादरी डेयरी पर छापा मारा। छापा मारने के दौरान वहां मौजूद लोग काम छोड़कर इधर-उधर भागने लगे।टीम ने मौके पर मौजूद सामान की जांच की तो पाया कि यहां पर नकली घी बनाने का कारोबार किया जा रहा है।जांच के दौरान टीम को करीब 200 लीटर दूध,110 किलो संदिग्ध देसी घी, 10 किलो क्रीम, 28 किलो रिफाइंड व पामोलिन ऑयल,93 किलो चीनी और डिटर्जेंट मिला। मौके पर ऐसे उपकरण भी मिले, जिनसे मिलावट कर देसी घी तैयार किया जा रहा था।
रिफाइंड और पामोलिन ऑयल से बनाया जा रहा था घी:- टीम ने दूध और देसी घी के दो-दो व अन्य खाद्य पदार्थों के एक-एक नमूने भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए।प्रारंभिक जांच में सामने आया कि डेयरी में रिफाइंड व पामोलिन ऑयल और अन्य पदार्थ मिलाकर देसी घी तैयार कर बाजार में खपाया जा रहा था।कार्रवाई के बाद डेयरी संचालक फहजल खान के खिलाफ संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम अब संचालक से पता कर रही है कि वह नकली सामान की आपूर्ति कहां-कहां किया करता था। उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी, ताकि नकली घी आम जनता के पास जाने से रोका जा सके। नकली घी खाने से मानव शरीर को दिक्कत हो सकती है। छापामार कार्रवाई के दौरान अभिहीत अधिकारी विनीत कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सौरभ सोनी, वरुण कुमार, खुशीराम आदि मौजूद रहे।
कैसे तैयार हो रहा था नकली घी:- जांच टीम के अनुसार, डेयरी में रिफाइंड और पामोलिन ऑयल में अन्य सामग्री मिलाकर उसे देसी घी का रूप दिया जा रहा था।मौके पर मिले उपकरण और कच्चा माल इस बात की ओर इशारा करते हैं कि यहां बड़े स्तर पर मिलावटी घी तैयार कर बाजार में सप्लाई किया जा रहा था। अब प्रयोगशाला की रिपोर्ट से मिलावट की अंतिम पुष्टि होगी। इस कार्रवाई के बाद जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों के कारोबार पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
सहायक खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वितीय के सीएल यादव ने बताया कि जो चीजें वहां मौके पर मिलीं, उसको देखकर प्रथम दृष्टया लग रहा है कि यहां पर नकली घी बनाने का काम चल रहा था।सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

218 करोड़ टैक्स चोरी मामला: तीन आरोपियों को कोर्ट ने भेजा जेल
रामपुर पहुंचे शिवपाल, आजम खान से जेल में की मुलाकात
गिरिराज का पूजन कर लगाया छप्पन भोग
परीक्षा केंद्र अपने विद्यालय में, छात्रों को मिली सुविधा और आत्मविश्वास
बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर का मुख्य आरोपी जीतू सैनी मुठभेड़ में ढेर, गोली लगने से दो पुलिसकर्मी भी हुए घायल
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article हादसे के बाद हंगामा: कार की टक्कर से राहगीर घायल, आरोपी PWD जेई को पुलिस ने लिया हिरासत में
Next Article कलयुगी बेटे की हैवानियत: जमीन के बंटवारे और किस्त के रुपये न मिलने पर कुल्हाड़ी से गला काटकर कर दी पिता की हत्या
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?