By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर का मुख्य आरोपी जीतू सैनी मुठभेड़ में ढेर, गोली लगने से दो पुलिसकर्मी भी हुए घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर का मुख्य आरोपी जीतू सैनी मुठभेड़ में ढेर, गोली लगने से दो पुलिसकर्मी भी हुए घायल
अपराधउत्तर प्रदेशराज्य

बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर का मुख्य आरोपी जीतू सैनी मुठभेड़ में ढेर, गोली लगने से दो पुलिसकर्मी भी हुए घायल

Amarkesadmin
Last updated: April 30, 2026 2:09 am
Amarkesadmin
5 months ago
Share
SHARE

यूपी के बुलंदशहर में हुए सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर के मुख्य आरोपी जीतू सैनी को गुरुवार की सुबह पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। जीतू सैनी पर डीआईजी ने 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। इस दौरान एक अन्य आरोपी फरार हो गया। मुठभेड़ में चार पुलिस वालों को भी गोली लगी है। फायरिंग में स्वाट टीम प्रभारी और एक हेड कांस्टेबल घायल हो गए। जबकि खुर्जा कोतवाल रामपाल सिंह और पुलिसकर्मी कपिल कुमार की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगने से वह बाल-बाल बचे हैं। सिंकंदरपुर पुल के पास स्वाट टीम और खुर्जा कोतवाली की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं।

25 अप्रैल की रात थाना खुर्जा नगर क्षेत्रान्तर्गत सुभाष रोड रोड स्थित आरजेएस फिटनेस जिम पर पूर्व सभासद संजय सैनी के भाई मनीष, अमनदीप और भतीजे आकाश सैनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मारे गए अमनदीप के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना में एक अन्य आरोपी प्रकाश में आया। इनमें से पांच आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। तीन आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोली मारने के बाद पकड़ा था।

सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह पुलिस व स्वाट टीम की सिकंदरपुर फ्लाईओवर के पास मुख्य आरोपी जीतू सैनी और उसके साथी से मुठभेड़ हो गई। इसमें दोनों ओर से हुई फायरिंग में जीतू सैनी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। दूसरा आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। जीतू सैनी की ओर से की गई फायरिंग में स्वाट टीम प्रभारी असलम और हेड कांस्टेबल मोहित मलिक घायल हो गए। कोतवाल और एक अन्य पुलिस वाले की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां जीतू को मृत घोषित कर दिया गया। सीओ ने बताया कि ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपी जीतू सैनी वांछित चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी पर डीआईजी ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश जीतू सैनी गोली लगने से घायल हुआ था। उसे जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मुठभेड़ में स्वाट टीम प्रभारी असलम और सिपाही मोहित गोली लगने से घायल हो गए। खुर्जा कोतवाल रामफल सिंह और पुलिसकर्मी कपिल के बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

आईएमए चन्दौसी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, बेहतर व्यवस्था के निर्देश
कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित हाउस अरेस्ट
अल- हफीज एजुकेशनल अकेडमी पब्लिक स्कूल में 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास व उमंग के साथ मनाया गया
बिसौली के ग्राम मई बसई स्कूल में बोर्ड परीक्षा शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुई
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article महिला सशक्तीकरण पर विधानमंडल का विशेष सत्र आज, एक-दूसरे को घेरेंगे पक्ष-विपक्ष, सपा का अति निंदा प्रस्ताव
Next Article यूपी में आंधी पानी ने मचाई तबाही; मासूम समेत सात की मौत, 21 लोग घायल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?