यूपी। बिना रजिस्ट्रेशन पान मसाला-गुटखा बनाकर 218.40 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी करने वाले बदायूं के तीन आरोपियों पर शिकंजा कस गया है। विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मेरठ की अदालत ने रचित गुप्ता, मनोज शाह और उमेश को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। बता दें कि वर्ष 2022 में बसपा से विधानसभा चुनाव लड़ चुका रचित सपा की बदायूं जिला इकाई का कोषाध्यक्ष है।

