By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: कलयुगी बेटे की हैवानियत: जमीन के बंटवारे और किस्त के रुपये न मिलने पर कुल्हाड़ी से गला काटकर कर दी पिता की हत्या
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > कलयुगी बेटे की हैवानियत: जमीन के बंटवारे और किस्त के रुपये न मिलने पर कुल्हाड़ी से गला काटकर कर दी पिता की हत्या
उत्तर प्रदेशराज्य

कलयुगी बेटे की हैवानियत: जमीन के बंटवारे और किस्त के रुपये न मिलने पर कुल्हाड़ी से गला काटकर कर दी पिता की हत्या

Amarkesadmin
Last updated: July 12, 2026 2:17 pm
Amarkesadmin
3 weeks ago
Share
SHARE

बिनावर (बदायूं)। थाना बिनावर क्षेत्र के गांव ब्यौर में शुक्रवार देर रात दस बजे जमीन के बंटवारे और स्वयं सहायता समूह की किस्त जमा करने के लिए रुपये न मिलने से नाराज घर के सबसे छोटे बेटे ने पिता की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। वारदात के बाद आरोपी खून से सनी कुल्हाड़ी लहराते हुए मौके से भाग निकला।फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।गांव ब्यौर निवासी राधेलाल (60) पुत्र टीकम के पास 18 बीघा जमीन है। इनके पांच बेटे हैं। अहिवरन सबसे छोटा है। कई दिनों से अहिवरन पिता से जमीन के बंटवारे की मांग कर रहा था।उसने समूह की किस्त जमा करने के लिए रुपये मांगे थे। शुक्रवार को राधेलाल ने मक्का बेची थी।

मक्का की धनराशि मिलने पर अहिवरन ने दोबारा से किस्त जमा करने के लिए रुपये मांगे। रुपये न देने को लेकर शुक्रवार की शाम दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि शुक्रवार देर रात अहिवरन शराब के नशे में घर पहुंचा और गुस्से में कुल्हाड़ी से पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।कुल्हाड़ी से गला कटने की वजह से राधेलाल की मौके पर ही मौत हो गई। पिता को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी अहिवरन मौके से भाग निकला।

ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।सीओ सिटी राहुल पांडेय, इंस्पेक्टर पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और जांच की। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।आरोपी मौके से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है। फील्ड यूनिट और पुलिस टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए हैं। शीघ्र ही दबिश देकर आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। – अभिषेक कुमार सिंह, एसपी सिटी

डीएम ने की होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा
इस तस्वीर के मायने आप खुद समझिए यह तस्वीर संघर्ष की कहानी है सैफई की मानपुर की और सिंघौला पुख्ता की
गन्ना शोध संस्थान प्रेक्षागृह में नाटक ‘दरोगा छोटे शुक्ला’ का प्रभावशाली मंचन
थाना अल्हागंज पुलिस टीम द्वारा हत्या के अज्ञात अपराधी का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त को सूचना के 07 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार किया
स्वर्गीय अनिल कुमार रस्तोगी को श्रद्धांजलि, परिवार से मिलकर जताई संवेदना
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article बदायूं में बड़ा भंडाफोड़: डिटर्जेंट से बन रहा था दूध और रिफाइंड से देसी घी, डेयरी संचालक पर FIR
Next Article एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत शहर के विभिन्न स्थलों पर बृहद पौधारोपण कार्यक्रम किया गया आयोजित
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?