समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव बुधवार (12 अगस्त) को एक दिवसीय दौरे पर रामपुर पहुंचे। यहां सपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। शिवपाल यादव ने जिला कारागार पहुंचकर पूर्व मंत्री आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम से मुलाकात की। दोनों नेताओं से उनकी करीब आधे से एक घंटे तक बातचीत हुई। इसके बाद शिवपाल यादव सपा कार्यालय पहुंचे और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें संबोधित किया। शिवपाल यादव ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को जिताना है और उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनानी है। उन्होंने बीजेपी सरकार को हराने का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ चुनाव की तैयारी करनी होगी। उन्होंने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को गृहमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी दी जाएगी।

