By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: जिलाधिकारी की बैठक: रामगंगा नदी और प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > जिलाधिकारी की बैठक: रामगंगा नदी और प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा
उत्तर प्रदेशराज्य

जिलाधिकारी की बैठक: रामगंगा नदी और प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा

Amarkesadmin
Last updated: March 10, 2026 2:36 pm
Amarkesadmin
6 months ago
Share
SHARE

जिलाधिकारी श्री अनुज सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी के उपस्थित न होेने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिये।
बैठक में ठोस अपशिष्ट, प्लास्टिक अपशिष्ट, कंस्ट्रक्शन एवं डिमोलिशन वेस्ट प्रबन्धन, जैव चिकित्सा अपशिष्ट, ई-वेस्ट प्रबन्धन, क्रिटिकल/सीरियसली प्रदूषित औद्योगिक समूह से संबंधित, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर की गयी कार्यवाही, रामगंगा नदी के क्रिटिकली प्रदूषित नदी खंडों की माॅनीटरिंग तथा मौढ़ा तैय्या वैटलेण्ड रेस्टोरेशन की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गयी।
वायो मेडिकल वेस्ट के संबंध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि 26 अस्पतालों का निरीक्षण किया गया है और निरीक्षण की कार्यवाही निरन्तर प्रक्रिया में हैं। क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी ने बताया कि 34 उद्योगों को सील कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदूषण विभाग के अधिकारियों के साथ मजिस्टेªट द्वारा छापेमारी की जाती है तो उद्योग बंद मिलते हैं और मजिस्टेªट बिना बताए निरीक्षण करने जाते हैं तो उद्योग को खुला पाया जाता है इसको क्या समझा जाये। उन्होंने स्पष्ट रुप से निर्देशित किया कि प्रदूषण विभाग द्वारा फैक्ट्रियों पर समुचित निगरानी रखी जाये। मजिस्टेªट द्वारा सील की गयी फैक्ट्रियों को प्रदूषण विभाग द्वारा संज्ञान न लेने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि 10 दिन में शपथ पत्र दें कि यहां पर कहीं भी ई-वेस्ट का कार्य नहीं हो रहा है, यदि आपके द्वारा संज्ञान नहीं लिया जाता है तो एनजीटी को नियमानुसार आपके संबंध में अवगत करा दिया जायेगा। उन्होंने निर्देशित किया कि अगले 10 दिन में सभी अवैध ई-वेस्ट संबंधी गतिविधियां बंद हो जाये इसको सुनिश्चित किया जाये। प्लास्टिक अपशिष्ट के संबंध में उन्होंने कहा कि नगर निगम एवं जिला पंचायत राज अधिकारी इसका परमानेंट उपाये खोजे। सिंगल यूज प्लास्टिक के संबंध में अपर जिलाधिकारी प्रशासन को निर्देश दिए कि नगर निकायों में अभियान चलाकर पाॅलीथीन डिस्पोजल का बेहतर उपाये ढूंढे।
जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण के स्थलवार विवरण के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी इसकी प्लानिंग अवश्य कर लें। उन्होंने बताया कि पर्यावरण, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, सिंचाई, कृषि, पशुपालन, विद्युत, शिक्षा, श्रम,स्वास्थ्य, परिवहन, उद्यान आदि विभागों को कुल 2118435 वृक्षारोपण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री प्रणाली अविनाश जोशी, प्रभागीय निदेशक श्री अविनाश पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्रीमती संगीता गौतम, जिला पंचायत राज अधिकारी, उप निदेशक कृषि, जिला विद्यालय निरीक्षक, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।

केशव प्रसाद मौर्य का जर्मनी दौरा, यूपी के लिए निवेश व निर्यात का बड़ा अवसर
शीतलहरी के दृष्टिगत देर रात्रि संचालित रैन बसेरो व जलाये जा रहे अलाव के औचक निरीक्षण पर निकले एडीएम वित्त अरविंद कुमार
जनगणना-2027 की तैयारियां हुईं तेज, अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
गाजियाबाद में सौंदर्यीकरण कार्य तेज, मेयर ने किया निरीक्षण
वृहद वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों की समीक्षा
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article अर्शदीप सिंह पर ICC ने लगाया जुर्माना, मैच फीस में 15% कटौती
Next Article मुरादाबाद मंडल में गोसंरक्षण ने तोड़े रिकॉर्ड: लक्ष्य से कई गुना अधिक गोवंश को मिला आशियाना
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?