बिसौली। जायन्ट्स ग्रुप ऑफ़ बिसौली स्टार्स द्वारा मानसिक मंदित आश्रय गृह केंद्र पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रुप द्वारा खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। ग्रुप के अध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने कहा कि इन बच्चों को केवल भोजन की नहीं, बल्कि इन्हें प्यार और सम्मान की आवश्यकता है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताया और उनकी प्रतिभा की सराहना की। आयोजन के अंत में संस्था ने भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर जायंट्स ग्रुप 16 के यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय,अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, सचिव शशांक भिल्ला, प्रवीन अग्रवाल, अमित अग्रवाल, आमित बाबू, निशांत गोयल, संदीप गुप्ता, मुकेश यादव आदि उपस्थित रहे।

