By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: एक सप्ताह में पूरी करें नाला सफाई, नहीं तो होगी कार्रवाई: महापौर डॉ. उमेश गौतम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > एक सप्ताह में पूरी करें नाला सफाई, नहीं तो होगी कार्रवाई: महापौर डॉ. उमेश गौतम
उत्तर प्रदेशराज्य

एक सप्ताह में पूरी करें नाला सफाई, नहीं तो होगी कार्रवाई: महापौर डॉ. उमेश गौतम

Amarkesadmin
Last updated: June 18, 2026 2:51 pm
Amarkesadmin
3 months ago
Share
SHARE

मानसून से पहले जलभराव रोकने को नगर निगम सख्त, अगले सप्ताह स्वयं करेंगे स्थलीय निरीक्षण

हिन्दी डेली खबर 24 | सुमित शर्मा
बरेली। मानसून के आगमन से पहले शहर को जलभराव की समस्या से बचाने के लिए नगर निगम ने नाला सफाई अभियान को तेज कर दिया है। बुधवार को नगर निगम सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में महापौर डॉ. उमेश गौतम ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि अगले एक सप्ताह के भीतर सभी नालों की सफाई संतोषजनक स्तर पर पूरी दिखाई देनी चाहिए। यदि किसी क्षेत्र में लापरवाही या अधूरा कार्य मिला तो संबंधित जूनियर इंजीनियर (जेई) और सफाई निरीक्षक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, स्वास्थ्य विभाग एवं निर्माण विभाग के अधिकारी, विभिन्न जोनों के जेई तथा सफाई निरीक्षक उपस्थित रहे। महापौर ने क्षेत्रवार नाला सफाई कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधूरे कार्यों पर जवाब-तलब किया और समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

219 नालों की सफाई का लक्ष्य

समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने बताया कि शहर के कुल 219 नालों की सफाई की जिम्मेदारी दो विभागों को सौंपी गई है। इनमें स्वास्थ्य विभाग के जिम्मे 187 नाले हैं, जबकि निर्माण विभाग 32 नालों की सफाई एवं निगरानी कर रहा है। कार्यों की नियमित मॉनीटरिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग के 8 सफाई निरीक्षक तथा निर्माण विभाग के 5 जूनियर इंजीनियर तैनात किए गए हैं।

अधिकारियों ने जानकारी दी कि अब तक लगभग 50 प्रतिशत नालों की सफाई पूरी हो चुकी है। शेष नालों में तली झाड़ सफाई, गाद निकासी और जल निकासी क्षमता बढ़ाने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है, ताकि बारिश शुरू होने से पहले पूरी व्यवस्था दुरुस्त हो सके।

कागजों में नहीं, जमीन पर दिखना चाहिए काम

महापौर डॉ. उमेश गौतम ने अधिकारियों से कहा कि केवल रिपोर्टों में प्रगति दिखाने से काम नहीं चलेगा। जनता को इसका लाभ जमीन पर दिखाई देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह वे स्वयं अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता एवं अन्य अधिकारियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान यदि किसी क्षेत्र में सफाई कार्य अधूरा या मानकों के विपरीत पाया गया तो संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई तय होगी।

नालों में कूड़ा फेंकने वालों पर चलेगा विशेष अभियान

बैठक में नालों के बार-बार चोक होने की समस्या पर भी चर्चा हुई। महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नालों में कूड़ा, प्लास्टिक, पॉलीथीन तथा निर्माण सामग्री फेंकने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाए। ऐसे लोगों के चालान किए जाएं और दोबारा उल्लंघन मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा सफाई कराने के बाद यदि कोई व्यक्ति नालों में कचरा डालकर जल निकासी व्यवस्था को बाधित करता है तो उसकी जवाबदेही भी तय की जाएगी।

डलावघरों और ट्रंक लाइनों की भी होगी निगरानी

समीक्षा बैठक में शहर के विभिन्न डलावघरों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। महापौर ने निर्देश दिए कि किसी भी डलावघर पर कूड़े का अत्यधिक जमाव न होने दिया जाए। साथ ही नालों के किनारे रखी ट्रंक लाइनों, निर्माण सामग्री और अन्य अवरोधों को हटाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए, जिससे बरसात के दौरान पानी की निकासी प्रभावित न हो।

जलभराव मुक्त शहर बनाने का लक्ष्य

महापौर ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य मानसून शुरू होने से पहले सभी प्रमुख और सहायक नालों की सफाई पूरी कर शहर को जलभराव की समस्या से मुक्त करना है। इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा तथा मॉनीटरिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना होगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बरसात के दौरान किसी भी क्षेत्र से जलभराव की शिकायत नहीं आनी चाहिए।

कांवड़ियों की भीड़ में मची अफरा-तफरी, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिसौली में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया
बदायूं के भाजपा नेता पहुंचे वार्ष्णेय दंपत्ति के 15वें वैवाहिक वर्षगांठ समारोह में
योगी सरकार की सख्ती का असर, नोएडा के दनकौर में गरजा बुलडोज; 500 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त
अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा दिवंगत उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article 2027 चुनाव से पहले बसपा ने बढ़ाई रफ्तार
Next Article बड़ा एक्शन: मुरादाबाद में 7 ग्राम प्रधानों और सचिवों पर गिरी गाज, ₹64.75 लाख की वसूली के आदेश…
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?