By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: हर वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित था बाबा साहब का जीवन :- राजीव कुमार गुप्ता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > हर वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित था बाबा साहब का जीवन :- राजीव कुमार गुप्ता
उत्तर प्रदेशराज्य

हर वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित था बाबा साहब का जीवन :- राजीव कुमार गुप्ता

Amarkesadmin
Last updated: April 14, 2026 1:11 pm
Amarkesadmin
5 months ago
Share
SHARE

बाबा साहब के आदर्शों से ही समरस समाज की स्थापना संभव :- महेश चंद्र गुप्ता

संघर्ष और शिक्षा से समाज को सशक्त बनाने की प्रेरणा देते हैं, बाबा साहब :- राजीव कुमार सिंह

बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलना ही राष्ट्र निर्माण की कुंजी :- हरीश शाक्य

बदायूँ :- भारत रत्न, भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं सामाजिक न्याय के महान अग्रदूत बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर भाजपा द्वारा जनपद बदायूँ में विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने दातागंज के मोहल्ला परा स्थित अम्बेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। वहीं सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने नगर बदायूँ स्थित अम्बेडकर पार्क, गद्दी चौक में श्रद्धांजलि अर्पित की। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने दातागंज नगर के अम्बेडकर पार्क में तथा बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने ग्राम पंचायत गुधनी, रमनगला में बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को स्मरण किया। तथा जनपद में जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों द्वारा जनपद के प्रत्येक बूथों पर बाबा साहब के चित्र के समक्ष श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की गई। साथ ही भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर उनके आदर्शों एवं विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा बाबा साहब डॉ. आंबेडकर जी ने अपने अद्वितीय ज्ञान, संघर्ष और दूरदर्शिता के बल पर समाज के वंचित एवं पिछड़े वर्गों को न्याय दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समरसता, समानता और शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प लेना चाहिए।

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा डॉ. भीमराव आंबेडकर जी द्वारा रचित भारतीय संविधान आज हमारे लोकतंत्र की मजबूत नींव है। उनके विचारों और सिद्धांतों को आत्मसात कर ही हम एक सशक्त, समतामूलक और विकसित भारत का निर्माण कर सकते हैं। बाबा साहब का जीवन हमें कर्तव्य, अधिकार और समानता के प्रति जागरूक करता है।

दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा बाबा साहब का संपूर्ण जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक परिवर्तन का प्रतीक रहा है। उन्होंने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताया और समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ने का अवसर दिलाने का कार्य किया। हमें उनके आदर्शों को अपनाकर एक समरस समाज के निर्माण हेतु निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा स्थापित मूल्यों, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व को अपनाकर ही हम एक सशक्त और संगठित राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में जागरूकता और एकता को बढ़ावा देना चाहिए।

इस अवसर पर पूर्व चैयरमैन दीपमाला गोयल, पूर्व चैयरमैन ओमप्रकाश सागर, गोपाल शर्मा, रचित साहू, राजेश कुमार उर्फ झंडू भैया, तेजपाल सागर, रवि बाबू आदि लोग उपस्थित रहे।

सीएम योगी से जिंदल ग्रुप के गजेंद्र सिंह की मुलाकात
राष्ट्रपति से आत्मीय भेंट, बिटिया के विवाह हेतु दिया निमंत्रण
महानगर क्षेत्र में किया गया नगर आयुक्त द्वारा नालों की सफाई का निरीक्षण
डबल मर्डर से दहला बागपत, मुख्य आरोपी की मौत के बाद जांच तेज
जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में थाना बहजोई में समाधान दिवस का किया गया आयोजन
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article यूपी में श्रमिकों को बड़ी राहत: मजदूरी में 21% तक बढ़ोतरी, नई दरें लागू
Next Article आंबेडकर जयंती पर अधिकारियों ने दिया सामाजिक समरसता का संदेश
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?