यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार आने के बाद आजम खान को गृह मंत्री बनाने के शिवपाल सिंह यादव के बयान पर बीजेपी की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने वाली नहीं है, लेकिन मुस्लिम वोटबैंक जुटाने के लिए शिवपाल यादव तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने बयान में कहा कि समाजवादी पार्टी का हिंदू-विरोधी रवैया, अपराधियों और दंगाइयों का समर्थन करने की उसकी आदत और गुंडों को बचाने का उसका रिकॉर्ड साफ है। शिवपाल सिंह यादव, कथित तौर पर अपने भतीजे अखिलेश यादव के कहने पर संभल जाते हैं और कहते हैं कि दंगाइयों के खिलाफ मामले वापस ले लिए जाएंगे। फिर वे रामपुर जाते हैं और आजम खान से मिलते हैं।

