जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित अंबेडकर पार्क एवं अंबेडकर स्मारकों पर जनपद स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी में बाबा साहब भीमराव रामजी अंबेडकर जी की जयंती को अत्यंत उत्साह पूर्वक मनाया गया जिलाधिकारी श्री अनुज सिंह द्वारा 39 ग्राम पंचायत में नोडल अधिकारी के रूप में जनपद स्तरीय अधिकारियों को अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों को भव्यता प्रदान करने के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया था।
नोडल अधिकारी के रूप में जिला पंचायत राज अधिकारी को ग्राम पंचायत डिडौरा, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता को ग्राम पंचायत हाशमपुर गोपाल, जिला युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 अधिकारी को ग्राम पंचायत लोधीपुर, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को ग्राम पंचायत गिन्दौड़ा, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को ग्राम पंचायत गजगौला नानकबाड़ी, जिला कृषि अधिकारी को ग्राम पंचायत जैतिया सादुल्लापुर, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को ग्राम पंचायत धतूरा मेधा नगला, सहायक आयुक्त हथकरघा को ग्राम पंचायत मछरिया, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को ग्राम पंचायत गणेश घाट, जिला उद्यान अधिकारी को ग्राम पंचायत मनकरा, जिला प्रोबेशन अधिकारी को ग्राम पंचायत बुढ़ानपुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी को ग्राम पंचायत कुकरझुण्डी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को सिरसवा गौड़, सहायक अभियंता लघु सिंचाई को ग्राम पंचायत खबरिया घाट, सहायक निदेशक सेवायोजन को ग्राम पंचायत कूडा मीरपुर, अधिशासी अभियंता जल निगम को ग्रामीण ग्राम पंचायत कूरी रवाना, जिला समाज कल्याण अधिकारी को ग्राम पंचायत अकबरपुर चैंदरी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ग्राम पंचायत पहाड़ मऊ, जिला विद्यालय निरीक्षक को ग्राम पंचायत सलेमपुर, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को ग्राम पंचायत कुआ खेडा खालसा, सहायक श्रमायुक्त को ग्राम पंचायत सबलपुर, उप कृषि निदेशक को ग्राम पंचायत सुरजन नगर, भूमि संरक्षण अधिकारी को ग्राम पंचायत सरकडा खास, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी को ग्राम पंचायत मानपुर दत्तराम, उपायुक्त उद्योग को ग्राम पंचायत धारक नगला, उप संभागीय कृषि प्रचार अधिकारी को ग्राम पंचायत मिलक अमावती, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग को ग्राम पंचायत भूड़, अधिशासी अभियंता निर्माण खण्ड-1 लोक निर्माण विभाग को ग्राम पंचायत पीपली उमरपुर, सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी को ग्राम पंचायत सुल्तानपुर खद्दर, अपर जिला कृषि अधिकारी को ग्राम पंचायत बिलारी देहात, जिला पूर्ति अधिकारी को ग्राम पंचायत रामनगर गंगपुर, जिला समन्वयक डास्प को ग्राम पंचायत खाबरी अव्वल, अधिशासी अभियंता निर्माण खण्ड (भवन) को ग्राम पंचायत ग्वारऊ, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक को ग्राम पंचायत हरियाना, वैज्ञानिक अधिकारी को ग्राम पंचायत जिगनिया, अधिशासी अभियंता भूगर्भ जल विभाग को ग्राम पंचायत जटपुरा, सहायक निदेशक मत्स्य को ग्राम पंचायत गुरैर और सहायक निदेशक बचत को ग्राम पंचायत इमरतपुर में स्थित आंबेडकर पार्कों की साफ सफाई के उपरांत आयोजित कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान करने हेतु नोडल अधिकारी बनाया गया था।
गांव-गांव गूंजा बाबा साहब का संदेश, ग्रामीण क्षेत्रों में हुआ जयंती समारोह
Leave a Comment

