By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: आंबेडकर जयंती पर अधिकारियों ने दिया सामाजिक समरसता का संदेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > आंबेडकर जयंती पर अधिकारियों ने दिया सामाजिक समरसता का संदेश
उत्तर प्रदेशराज्य

आंबेडकर जयंती पर अधिकारियों ने दिया सामाजिक समरसता का संदेश

Amarkesadmin
Last updated: April 14, 2026 1:12 pm
Amarkesadmin
4 months ago
Share
SHARE

सम्भल ( बहजोई) 14 अप्रैल 2026
आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में बाबा साहब डॉ भीमराव रामजी आंबेडकर जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समरसता, संविधान के मूल्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श करना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
कार्यक्रम के अन्तर्गत
जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. आंबेडकर जी का जीवन संघर्ष, समानता एवं न्याय का प्रतीक है। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि समाज को जोड़ने वाले विचारों को हम सभी को अपनाना चाहिए। भारतीय संस्कृति हमेशा खुली संस्कृति रही है। उन्होंने कहा कि जयंती हर दिन की सीख होनी चाहिए।
मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं तथा वह हम सबके लिए संघर्षों के प्रतीक हैं।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों जिला समाज कल्याण अधिकारी तिनेज कुमार तथा जिला पंचायती राज अधिकारी चेतेन्द्र पाल सिंह, वक्फ निरीक्षक परविंदर कुमार ,पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक श्यामा कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही, सामाजिक जागरूकता एवं जनसहभागिता को बढ़ाने पर भी बल दिया गया। मंच का संचालन डॉ राजीव कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अन्तर्गत सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग लखनऊ से आये कलाकारों द्वारा नारी सशक्तिकरण तथा महिलाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं को लेकर एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर डिप्टी कलक्टर वंदना मिश्रा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ शैलेन्द्र सिंह तथा संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

“एक पुष्प एक पुस्तक” मुहिम को जनपदवासियों का भरपूर सहयोग, शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बना प्रेरणादायी अभियान
आवास विकास में मर्डर और लूट, घर लौटे पति के उड़े होश
गंभीर अति कुपोषित बच्चों के पोषण पर जिलाधिकारी ने दिए विशेष निर्देश
परिश्रम, योजना एवं मार्धदर्शन से बदली तकदीर
गरीबों और वंचितों के मसीहा थे बाबा साहब: आबिद रजा
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article हर वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित था बाबा साहब का जीवन :- राजीव कुमार गुप्ता
Next Article स्कीम का लाभ न देने पर वी-मार्ट रिटेल प्रबंधक के खिलाफ वारंट जारी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?