एक्टर अनुपम खेर ने अपनी फिल्म श्री रामभूमि में अपने किरदार को लेकर कहा कि ‘अब जबकि मेरे द्वारा निभाए जा रहे किरदार की कुछ तस्वीरें मीडिया में आ चुकी हैं, तो मुझे लगा कि आप सबको मैं खुद ही बता दूं कि मैं फिल्म श्री रामभूमि में अशोक सिंघल की भूमिका निभा रहा हूं’

