By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: सीएम योगी का बड़ा बयान: अब गड़ढा खोदना और पाटना बंद, जी राम जी बनेगा विकसित भारत की नींव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > सीएम योगी का बड़ा बयान: अब गड़ढा खोदना और पाटना बंद, जी राम जी बनेगा विकसित भारत की नींव
उत्तर प्रदेशराज्य

सीएम योगी का बड़ा बयान: अब गड़ढा खोदना और पाटना बंद, जी राम जी बनेगा विकसित भारत की नींव

Amarkesadmin
Last updated: January 7, 2026 3:14 am
Amarkesadmin
7 months ago
Share
SHARE

यूपी में एसआईआर और विकसित भारत जी राम जी योजना के मसले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे मंत्रिमंडल को जमीन पर उतरने के निर्देश दिए हैं। एसआईआर की ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद अब सभी मंत्रियों को जिम्मेदारी दी गई है कि वे अपने क्षेत्रों में जाएं और पड़ताल करें कि ड्राफ्ट मतदाता सूची में कौन पात्र लोग शामिल होने से रह गए हैं और कितने अपात्र लोगों को इसमें जगह दी गई है। इसके अलावा उन्हें वीबी जी राम जी योजना के लिए भी प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी दी गई है।

इस साल प्रस्तावित पंचायत चुनाव प्रस्तावित हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था और रोजगार की अहम योजना रही मनरेगा की जगह अब केंद्र सरकार ने विकसित भारत रोजगार गारंटी और आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी जीरामजी) शुरू किया है। योजना को लेकर विपक्ष लामबंद है। भाजपा ने तो जवाब की योजना तैयार कर ही रखी है। अब जवाबी हमले में योगी सरकार भी उतरेगी। सभी मंत्रियों को उनके प्रभार के जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से योजना के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे योजना के लाभ और मनरेगा की कमियां जनता से साझा करें।

सभी मंत्रियों को मुस्तैद रहने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को एसआईआर के मसले पर भी अधिक मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि ड्राफ्ट सूची के बाद अब सभी मंत्री अपने प्रभार जिले की मतदाता सूची हासिल करें। विधानसभा वार सभी मतदाताओं के नामों की जांच करवाएं। किसी भी दशा में कोई पात्र मतदाता वोटर बनने से बचा न रह जाए। जिनके नाम सूची में नहीं हैं, उनके फॉर्म भरवाकर उनका नाम मतदाता सूची में जोड़वाया जाए। इसके अतिरिक्त अगर कहीं कोई अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में मिले तो उसका नाम खारिज करवाने के लिए आपत्तियां दी जाएं। मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को निर्देश दिए हैं कि इस काम में बेहद संजीदगी बरती जाए। हर बूथ पर मतदाताओं के नामों की सघन निगरानी हो। उन्होंने कहा है कि इस समय मतदाता सूची पर की गई मेहनत से आगे चुनाव के रास्ते आसान हो जाएंगे।

सिपाही भर्ती पर लिए गए फैसले भी बताएं जनता को

सरकार न केवल राजनीतिक मुद्दों पर बल्कि अपने बड़े कामों को भी जनता तक पहुंचाना चाहती है। मंत्रियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सरकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दें। उन्होंने विशेष तौर पर सिपाही भर्ती में उम्र की छूट संबंधी लिए गए फैसले के बारे में जनता को बताने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जनता को बताया जाए कि सरकार सभी सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता बरत रही है। बिना किसी भेदभाव के नौकरियां दी जा रही हैं। सरकार की सभी योजनाएं भी पारदर्शी और बिना भेदभाव के लोगों तक पहुंच रही हैं।

तहसील सभागार में अहम बैठक, परिक्रमा मार्ग निर्माण पर हुआ मंथन
प्रेम विवाह के बाद युवती ने सीएम से लगाई सुरक्षा की गुहार
टीम इंडिया बनी विश्व विजेता, योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई
मुरादाबाद के टीएमयू मे बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार दिशा पाटनी और अक्षरा सिंह पहुंचे
सीएम योगी से मुलाकात के बाद रामपुर की सियासत गर्म
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर दौरा: विकास कार्यों और जनसेवा पर जोर
Next Article वेनेजुएला घटनाक्रम पर जयशंकर चिंतित, कहा- वहां के लोगों की भलाई चाहता है भारत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?