रामपुर में राशन वितरण में अनियमितता, चार दुकानें निलंबित:एक विक्रेता पर FIR, डीएम ने जीरो टॉलरेंस नीति दोहराई
रामपुर जिला प्रशासन ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली में अनियमितताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत चार उचित दर दुकानों के अनुबंध निलंबित किए गए हैं, जबकि एक विक्रेता के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

